Exercise Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल साक्षी मलिक ने फिट रहने के लिए वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। साक्षी द्वारा सिखाई गई इन 5 टिप्स को अपनाकर आप भी फिट रह सकते हैं।
साक्षी मलिक का Exercise Video
साक्षी मलिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के लिए फिटनेस वीडियो शेयर करती रहती है। कुछ ही देर पहले एक्ट्रेस ने एक फिटनेस वीडियो शेयर किया है। जो महिला और पुरुष ,दोनों के लिए है। साक्षी मलिम द्वारा बताई गई टिप्स अपनाकर आप भी खुद को फिट रख सकते हैं।
अभिनेत्री के अपर बॉडी वीडियो
मॉडल ने फिटनेस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा ,” 20 Min Upper Body At Home Workout . ” जिसमें एक्ट्रेस 5 तरह की कसरत करती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने आगे लिखा ,” हां ,आपने सही सुना। लॉकडाउन में मेरे लिए पहली चुनौती जिम जाना थी। हम घर पर ही वर्कआउट कर सकते हैं ,लेकिन शक्ति प्रशिक्षण के बारे में क्या राय है ? ”
साक्षी Sakshi Malik ने आगे लिखा ,” लगभग एक महीने तक संघर्ष करने के बाद, मुझे पता चला कि ये पाँच अभ्यास मेरे लिए काम करते हैं। चूंकि आप में से कई ने मुझसे यह सवाल पूछा था, इसलिए यहां मेरे पसंदीदा ऊपरी शरीर के व्यायाम हैं। ” जिसके बाद उन्होंने अपनी पांच कसरत के बारे में बताया।
बता दें साक्षी मलिक अभिनय की दुनिया में कोई ज्यादा पहचान तो नहीं बना पाईं लेकिन सोशल मीडिया पर उनके करोड़ों फैन हैं। साक्षी मलिक अपने फैंस के लिए हर रोज अपने फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। फैन भी उनके पोस्ट पर जमकर कमेंट कर हैं।