Site icon www.4Pillar.news

यूट्यूब वीडियो: प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

यूट्यूब वीडियो: प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' का ट्रेलर हुआ रिलीज

बॉलीवुड मूवी ‘ द स्काई इज पिंक’ के स्टार प्रियंका चोपड़ा ,फरहान अख्तर ,ज़ायरा वसीम और रोहित सराफ मुख्य भूमिका में है। फिल्म का निर्देशन सोनाली बोस ने किया है। ‘द स्काई इज पिंक’ फिल्म का ट्रेलर आज मंगलवार के दिन 10 बजे रिलीज हो गया है।

‘द स्काई इज पिंक’ ऐसी फिल्म है जो लंबे समय तक चर्चा में रही। अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनास से साल 2018 में शादी करने के बाद प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। फिल्म एक दंपति की प्रेम कहानी पर आधारित है जो उनकी किशोर बेटी के नजरिए से दिखाई गई है. जिसकी एक लाइलाज बीमारी का पता चला है। प्रियंका अदिति का किरदार निभा रही हैं , जबकि फरहान फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के पति की भूमिका निभा रहे हैं।

‘द स्काई इज पिंक में प्रियंका चोपड़ा रोनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ राय कपूर के साथ सह-निर्माता भी हैं। प्रियंका चोपड़ा ने बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए बताया कि फिल्म प्यार और उम्मीद पर आधारित है। बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म के निर्माण का हिस्सा होने पर गर्व महसूस करते हुए बॉम्बे टाइम्स को बताया कि इस फिल्म किरदार निभाना बहुत चुनौतीपूर्ण लेकिन करना था। प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि फिल्म की कहानी ऐसी है जो हर किसी से संबंध रखती है।

Exit mobile version