Site icon www.4Pillar.news

बप्पी लहरी के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, अंतिम दर्शन करने पहुंचे ये बॉलीवुड सितारे,कल होगा अंतिम संस्कार  

मशहूर गायक बप्पी लहरी का 69 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। बॉलीवुड सितारे उनके अंतिम दर्शन करने के लिए उनके घर पहुंच रहे है। 

मशहूर गायक बप्पी लहरी का 69 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। बॉलीवुड सितारे उनके अंतिम दर्शन करने के लिए उनके घर पहुंच रहे है।

Bappi Lahiri Death: मशहूर सिंगर और कंपोजर बप्पी लहरी का निधन हो गया है। उनकी उम्र करीब 69 वर्ष थी और उन्होंने 15 फरवरी को देर रात मुंबई के क्रिटीकेयर अस्पताल में अंतिम साँस ली। बप्पी लहरी के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर छायी हुई है। कंई बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया का जरिए उन्हें श्रद्धांजिली दी है तो कंई बॉलीवुड सितारे उनके घर भी पहुंचे है।

अभिनेत्री काजोल पहुंची बप्पी दा के घर

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल देवगन अपनी माँ तनीषा मुखर्जी के साथ बप्पी दा के घर उनके अंतिम दर्शन करने पहुंची है। काजोल के इस वीडियो को मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वायरल भयनि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि इस दौरान उन्हें कंई पैपराजी घेर लेते है, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती है।

सिंगर अल्का याग्निक

सिंगर अल्का याग्निक भी बप्पी लहरी के घर के बाहर स्पॉट की गई।

राकेश रोशन,शान और पूनम ढिल्लोंन

सिंगर शान फिल्म निर्माता राकेश रोशन और अभिनेत्री पूनम ढिल्लोंन भी बप्पी लहरी के घर उनके अंतिम दर्शन करने पहुंचे।

कल होगा अंतिम संस्कार

सभी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज बप्पी लहरी को श्रद्धांजिली देने उनके घर पहुंच रहे है। बप्पी दा का अंतिम संस्कार कल यानि 17 फरवरी को होगा। दरअसल बप्पी लहरी का बेटा बप्पा लहरी लॉस एंजिल्स में रहता है उनके भारत लौटने का इंतजार किया जा रहा है जिसके बाद सिंगर का अंतिम संस्कार होगा।

 

Exit mobile version