Site icon www.4Pillar.news

अमेरिका की सड़कों पर घाघरा चोली पहनकर भारतीय लड़की ने शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म के गाने इश्क कमीना पर किया शानदार डांस, देखते रह गए विदेशी लोग

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक भारतीय महिला का डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वह घाघरा चोली पहनकर अमेरिका की सड़कों पर डांस करती हुई नजर आ रही है। पेशे से डांसर और कोरियोग्राफर विनीता हजारी का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक भारतीय महिला का डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वह घाघरा चोली पहनकर अमेरिका की सड़कों पर डांस करती हुई नजर आ रही है। पेशे से डांसर और कोरियोग्राफर विनीता हजारी का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

हर रोज सोशल मीडिया पर अलग तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। सोशल मीडिया पर हाल ही में बॉलीवुड गानों पर कई अंतरराष्ट्रीय डांसर के डांस वीडियो वायरल हुए। बल्कि देश में ही नहीं विदेशों में भी इन डांस वीडियो को खूब देखा जा रहा है। हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें अमेरिका की सड़कों पर एक भारतीय लड़की बॉलीवुड मूवी के हिट गाने इश्क कमीना पर घाघरा चोली पहन कर डांस करती हुई नजर आ रही है।

देखें, विनीता हजारी का वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर विनीता हजारी नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो 5 दिन पहले शेयर किया गया है। वीडियो में महिला साल 2002 में आई शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म शक्ति: द पावर के गाने इश्क कमीना पर डांस करती हुई नजर आ रही है। वीडियो में भारतीय लड़की के डांस देखने लायक है। ब्लू कलर के घाघरा चोली में लड़की जबरदस्त डांस करती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो को अब तक 50000 से अधिक बार देखा जा चुका है। लोग इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं और महिला की तारीफ कर रहे हैं।

इसके अलावा विनीता हजारी का एक और लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वह जींस और टी शर्ट पहनकर अमेरिका की सड़कों पर डांस करती हुई नजर आ रही है।

Exit mobile version