अभिनेत्री आयशा जुल्का ने अपने पालतू कुत्ते रॉकी को न्याय दिलाने के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। 

कुर्बान फिल्म अभिनेत्री आयशा जुल्का ने अपने पालतू कुत्ते रॉकी की रहस्यमय मौत जांच की सुनवाई की मांग को लेकर हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

उनका छह साल का कुत्ता साल 2020 में अभिनेत्री के लोनावाला बंगले में मृत संदिग्ध परिस्थिति में मृत पाया गया था। जुल्का को डॉग के केयरटेकर पर शक है।

बंगले के केयरटेकर राम आंद्रे के खिलाफ 2021 में आरोप पत्र दाखिल किया गया था। ये मामला अब तक चल रहा है। 

आयशा जुल्का अपने पालतू जानवर के साथ गहराई से जुडी हुई थी। जिसे अभिनेत्री ने सड़क से उठाकर गोद लिया था। 

कुत्ता पानी की टंकी में दुब गया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना बताया गया था। आरोप राम आंद्रे पर लगा था।

कुत्ता पानी की टंकी में दुब गया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना बताया गया था। आरोप राम आंद्रे पर लगा था।

उस समय मुंबई पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 429 के तहत मामला दर्ज किया था। आंद्रे की गिरफ्तारी भी हुई थी।

बाद में आंद्रे को जमानत पर छोड़ दिया गया था। कार्यवाही में देरी के कारण आयशा जुल्का ने अपने वकील के माध्यम से बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

जुल्का ने अपने वकील हर्षद गरुड़ के माध्यम से एक याचिका दायर कर मुकदमें में तेजी लाने का आग्रह किया है। सभी फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम