जैस्मिन भसीन टीवी की पॉप्यूलर एक्ट्रेसस में से एक है।सोशल मीडिया पर भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।

वहीं जैस्मिन भी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है और अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती है।

इसी कड़ी में जैस्मिन ने आज फिर अपनी कंई प्यारी सी तस्वीरें शेयर की है।

पंजाबी ब्राइड

इन तस्वीरों में जैस्मिन पंजाबी दुल्हन बनी बेहद खूबसूरत लग रही है। इस दौरान एक्ट्रेस ने लाइट पिंक कलर का अनारकली सूट पहना है।

लाल चूड़ा

हेवी नेकलेस, मांग टीका, एयरिंग्स और हाथों में लाल चूड़ा के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया था।

परांदा 

हेयरस्टाइल की बात करें तो एक्ट्रेस ने लंबी चोटी बनाई हुई थी,जिसे उन्होंने खूबसूरत परांदे के साथ बांधा था।  

क्यूट स्माइल 

दुल्हन बनी जैस्मिन खूब इतराते दिखी। एक्ट्रेस की इस प्यारी सी मुस्कान पर फैंस दिल हार बैठे।

जैस्मिन भसीन का ये ब्राइडल लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है। फैंस इन तस्वीरों पर लाइक और कमेंट कर खूब प्यार बरसा रहे है।

सभी तस्वीरें क्रेडिट: इंस्टाग्राम