नोबेल पुरस्कार विजेता पीटर हिग्स का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने 60 साल पहले गॉड पार्टिकल होने की भविष्यवाणी की थी।

महान वैज्ञानिक पीटर हिग्स ने  बताया था कि ब्रहमांड में द्रव्यमान कैसे है। उन्होंने फिजिक्स की सबसे बड़ी गुत्थी सुलझाई थी।

पचास साल तक चली रिसर्च के बाद ही पीटर हिग्स की 'गॉड पार्टिकल' वाली भविष्वाणी सच साबित हुई थी। वह अल्बर्ट आइंस्टीन और मैक्स प्लांक जैसे वैज्ञानिकों की कतार में आ गए थे। 

युरोपिन ऑर्गेनाइजेशन फॉर न्यूक्लियर रिसर्च के प्रयोगों में साल 2012 में पीटर की भविष्वाणी सच साबित हुई थी। 

जिसके बाद उन्हें फिजिक्स के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनकी यह शोध भौतिकी के क्षेत्र में एक उपलब्धि थी 

गॉड पार्टिकल या हिग्स बोसान कण उन कणों को कहते हैं जिन्होंने पुरे ब्रह्मांड को बांधकर रखा हुआ है। वैज्ञानिकों ने इन कणों का द्रव्यमान नाप लिया था। 

हीग बोसान या गॉड पार्टिकल की खोज के बाद वैज्ञानिक ब्रह्मांड को बेहतर ढंग से समझ पाए। जैसे कि ये कण डार्क मैटर के साथ किस तरह पेश आते हैं। 

पीटर हिग्स ने अपने पुरे जीवन में भौतिकी के क्षेत्र में अहम खोजें की। उनका यह योगदान हमेशा याद रहेगा। सभी फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम