रश्मिका मंदाना का जन्म आज से 28 साल पहले 5 अप्रैल 1996 को कर्नाटक के एक छोटे से कस्बे विराजपेट में हुआ था। एक्ट्रेस पिछले 8 साल से फिल्म इंडस्ट्री में हैं।

पुष्पा फेम एक्ट्रेस आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए,जानते हैं उनके नेशनल क्रश बनने की दिलचस्प कहानी

रश्मिका मंदाना ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'किरिक पार्टी' से की थी। वह अब तक 25 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना के कॉलेज एडमिशन के एक हफ्ते बाद उनकीं मुख्याध्यापिका ने उन्हें फ्रेश फेस कंपीटिशन में हिस्सा लेने के लिए सुझाव दिया था। जिसे वह जीत भी गई थीं।

इसके बाद उन्हें मॉडलिंग के ऑफर मिलने लगे। रश्मिका पर एक फिल्ममेकर की नजर पड़ी। उन्हें फिल्म में अभिनय करने का ऑफर मिला।

प्रोडक्शन हाउस रश्मिका को फिल्म किरिक पार्टी के लिए बतौर मुख्य अभिनेत्री लेना चाहता था। यहीं से रश्मिका के करियर की शुरुआत हुई और आज वह एक सफल अभिनेत्री हैं।

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने अपनी जर्नी की शुरुआत के बारे में एक  इंटरव्यू में कहा था कि शुरू मैं इसे प्रैंक समझ रही थी।

20 साल की उम्र में रश्मिका मंदाना ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी। उनकी 75 फीसदी फ़िल्में हिट रही हैं।

2021 में रश्मिका मंदाना की अल्लू अर्जुन के साथ 'पुष्पा:द राइज' फिल्म हिट रही। हाल ही में उन्होंने एनिमल फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है।

अगर आप भी गूगल पर 'नेशनल क्रश' सर्च करेंगे तो रश्मिका मंदाना का नाम सामने आएगा। सभी फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम