मिलिए दुनिया के सबसे लंबे सुल्तान और छोटी महिला ज्योति आम्गे से

Sultan Kosen दुनिया के सबसे लंबे  इंसान हैं। हाइट 215 CM है। जबकि 63 cm की ज्योति अम्गे कद में सबसे छोटी महिला हैं। 

विश्व के सबसे लंबे जीवित इंसान सुल्तान कोसेन और ज्योति अम्गे छह साल बाद फिर एक दूसरे से मिले। सुल्तान और ज्योति अमेरिका के कैलिफोर्निया में मिले। इससे पहले दोनों साल 2018 में मिस्र में मिले थे।

41 वर्षीय सुल्तान कोसेन का नाम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। उनकी लंबाई 2.51 मीटर है। सुल्तान पेशे से किसान हैं। वह जहां भी जाते हैं, उन्हें देखने के लिए लोगों को अपना सर उठाना पड़ता है।  

वहीं, ज्योति आम्गे दुनिया की सबसे छोटी महिला हैं। नागपुर की रहने वाली ज्योति अम्गे का नाम 16 नवंबर 2011 को गिनीज बुक में दर्ज किया गया था।

16 दिसंबर 1993 को जन्मी ज्योति अम्गे विश्व भर में भर्मण करती रहती हैं। वह जहां भी जाती हैं, लोग उन्हें सर झुका कर देखते हैं। ज्योति की खास बात ये है कि वो हमेशा मुस्कुराती रहती हैं।  

दुनिया के सबसे लंबे सुल्तान कोसेन और छोटी ज्योति अम्गे ने सोमवार को कैलिफ़ोर्निया में एक साथ नाश्ता किया। इससे पहले दोनों मिस्र में मिले थे।

41 वर्षीय कोसेन, जिनके नाम 8 फीट 2 इंच सबसे लंबे जीवित पुरुष का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है, जबकि 30 वर्षीय ज्योति आम्गे विश्व की सबसे छोटी महिला हैं।

2009 में सुल्तान कोसेन आधिकारिक तौर पर दुनिया के सबसे लंबे आदमी बन गए और उस समय 20 वर्षों में 8 फीट से अधिक लंबे व्यक्ति थे। कोसेन दस वर्ष तक की उम्र तक नॉर्मल थे। उसके बाद उनकी लंबाई बढ़ने लगी थी।  

सुल्तान ने 2023 में मर्व डीबो से शादी की थी। उनके जूते का साइज 22 है। ज्योति अम्गे का  नाम लिम्का बुक और गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। सभी फोटो साभार: इंस्टाग्राम