Site icon 4PILLAR

जब अमिताभ बच्चन ने सिखाया था माधुरी दीक्षित को सबक,उसके बाद कभी नहीं किया साथ काम

Amitabh Bachchan Madhuri: अमिताभ ने सिखाया था माधुरी को सबक

Amitabh Bachchan films: अमिताभ बच्चन और माधुरी दीक्षित ने सिर्फ एक फिल्म में एकसाथ काम किया है। उसके बाद दोनों कभी साथ नजर नहीं आए।

Amitabh Bachchan films: अमिताभ ने सिखाया था माधुरी दीक्षित को सबक

माधुरी दीक्षित आजकल बहुत कम फिल्मों में नजर आ रही हैं। जबकि अमिताभ बच्चन 80 की उम्र में भी कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन और माधुरी दीक्षित ‘बड़े मियां छोटे मियां’ फिल्म में एक साथ नजर आए थे। दोनों ने ‘मेरे प्यार का रस नहीं चखना’ गाने पर ठुमके भी लगाए थे। इसके बाद ये दिग्गज जोड़ी कभी एक साथ नजर नहीं आई।

90 का दशक और माधुरी दीक्षित

90 के दशक में माधुरी दीक्षित काफी पॉपुलर थीं। उस दौर में उनकी और अनिल कपूर की जोड़ी को लोग बहुत पसंद करते थे। दोनों ने बेटा, तेज़ाब और हिफाजत जैसी कई फिल्मों में एक साथ काम किया। इन ही फिल्मों की बदौलत माधुरी दीक्षित सुपर स्टार बन गई थीं।

अनिल कपूर और माधुरी दीक्षितक की फिल्में

कहा जाता है कि जब अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित का करियर बुलंदी  पर था तब दोनों के बीच नजदीकियां भी बढ़ गई थी। दोनों के रिलेशनशिप के चर्चे होने लगे थे। अनिल कपूर नहीं चाहते थे कि माधुरी दीक्षित किसी और एक्टर संग काम करे। माधुरी ने अनिल कपूर की बात मान ली थी लेकिन एक समय ऐसा आया जब अनिल कपूर की फ़िल्में फ्लॉप होने लगी थी।

माधुरी दीक्षित अनिल कपूर से दूरियां बनाने लगी थी। वह अमिताभ बच्चन के साथ काम तलाशने लगी थी। अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का माधुरी दीक्षित को मौका मिला। बात 1988 की है, जब फिल्ममेकर टीनू आनंद ने दोनों को एक साथ पर्दे पर दिखाने की कोशिश की थी। लेकिन यह कोशिश नाकाम रही।

शिनाख्त फिल्म

टीनू आनंद बड़े बजट की फिल्म शिनाख्त के जरिए माधुरी दीक्षित और अमिताभ बच्चन को एक साथ लाना चाहते थे। लेकिन माधुरी दीक्षित के घमंड के कारण न तो ये फिल्म बनी और ना ही फिर कभी दोनों साथ नजर आए। शिनाख्त फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई थी। शूटिंग के 4-5 दिन बाद माधुरी दीक्षित को लगा कि उनकी भूमिका अमिताभ बच्चन की अपेक्षा कमजोर है।

Amitabh Bachchan lesson: माधुरी ने टीनू आनंद पर फिल्म की स्क्रिप्ट में बदलाव करने का दबाव दिया। जब यह बात अमिताभ बच्चन को पता चली तो उन्होंने फिल्म को ही बंद करने की बात कह डाली। निर्देशक टीनू आनंद इस फिल्म के लिए काफी पैसा खर्च कर चुके थे। वह फिल्म बंद नहीं करना चाहते थे। तब अमिताभ बच्चन ने वह फिल्म ही खरीद डाली और हमेशा के लिए बंद करवा दिया। उसी समय बिग बी ने माधुरी दीक्षित संग काम न करने की ठान ली थी। इसके बाद दोनों कभी एक साथ नजर नहीं आए।

Exit mobile version