Site icon www.4Pillar.news

जब राम सीता लक्ष्मण और रामायण के निर्देशक रामानंद सागर काले नाग के डर से भाग खड़े हुए थे #BTS

रामायण की सीता दीपिका चिखलिया ने सीन की पीछे की कहानी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जब रामायण में राम सीता लक्ष्मण सांप के डर से भाग खड़े हुए थे।

रामायण की सीता दीपिका चिखलिया ने सीन की पीछे की कहानी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जब रामायण में राम सीता लक्ष्मण सांप के डर से भाग खड़े हुए थे।

90 के दशक में भारत में टेलीविज़न का सबसे पसंदीदा धार्मिक धारावाहिक रामायण बहुत देखा जाता था। अब कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में दर्शकों की डिमांड पर इस सीरियल को फिर से शुरू किया गया। अब भी रामायण धारावाहिक सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। दूरदर्शन पर प्रसारित हो रहे इस धारावाहिक को खूब देखा जा रहा है।

सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने रामायण के दृश्य की एक रोचक कहानी अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की है। दीपिका ने फोटो शेयर करते हुए लिखा ,” इस दृश्य के पीछे की कहानी। जिसको मैंने साझा किया। ”

दीपिका ने आगे लिखा ,” हम शूटिंग के लिए व्यस्त थे। अपनी लाइनें और संवाद सीख रहे थे। वो दिन बहुत सामान्य था। हमारा कैमरामैन अजीत नाइक सीन के बाद हमारे पास आया। उसने हम से कहा कि कृपया इस जगह को खाली कर दें। इस पेड़ के नीचे खड़े ना हों। हम तीनों अभिनेता सोचने लगे कि ऐसी क्या जल्दी है और इतना अचानक क्यों?अजीत ने सभी तकनीशियनों से भी मैदान खाली करने के लिए कहा। रामानंद सागर साहब भी सोच रहे थे कि क्या हुआ ? फिर कैमरामैन अजीत नाइक ने पेड़ पर एक विशालकाय सांप की तरफ इशारा किया। उसके बाद जो कुछ हुआ वह हम सभी के लिए जीवन में चौंकाने वाला था। हम सब भाग खड़े हुए। “

Exit mobile version