Site icon www.4Pillar.news

दिल्ली में आज शुरू हुआ “जहां वोट वहां वैक्सीनेशन” अभियान, 4 हफ्तों में 45 साल से ऊपर सभी लोगो को लगाई जायगी वैक्सीन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज से दिल्ली में शुरू होने वाले "जहां वोट वहां वैक्सीनेशन" अभियान के बारे में बताया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज से दिल्ली में शुरू होने वाले “जहां वोट वहां वैक्सीनेशन” अभियान के बारे में बताया है।

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वैक्सीन की कमी के बीच कुछ समय पहले टीकाकरण केंद्रों को बंद कर दिया गया था। लेकिन आज फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में शुरू किये जा रहे “जहां वोट वहां वैक्सीनेशन” प्रोग्राम के बारे में जानकारी दी है।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि 45 साल से अधिक उम्र के व्यक्तियो के लिए वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया गया है। अगर वैक्सीन की कमी नहीं रही तो 4 हफ्तों में 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगो को टीका लग जायेगा। दिल्ली में 45 साल से अधिक उम्र के 57 लाख लोग हैं और 27 लाख लोगो को वैक्सीन लगाई जा चुकी है और अभी 30 लाख लोग बाकि हैं।

केजरीवल जी ने बताया कि दिल्ली में कुल 280 वार्ड है। हर हफ्ते 70 वार्डो के तहत यह अभियान चलाया जायेगा। आज भी दिल्ली में यह अभियान 70 वार्डो के तहत शुरू किया गया है।  इस तरह 4 हफ्तों में यह अभियान पूरा हो जायेगा।

लोगो के घर तक पहुंचेगी सरकार :

उन्होंने बताया कि इस अभियान की तहत हम लोगो के घर जायेंगे और पूछेंगे की अगर कोई 45 साल से अधिक उम्र का व्यक्ति है। अगर परिवार में 45 साल से अधिक उम्र का व्यक्ति है और उसने वैक्सीन नहीं लगवाई गई है तो उसे एक स्लॉट दिया जायेगा ताकि वह व्यक्ति समय से वैक्सीन लगवा सके।

इस अभियान के तहत लोगो को जहां वे वोट डालने जाते हैं वहीँ पर उन्हें वैक्सीन लगेगी।  उन्होंने बताया की जो लोग टीका लगवाने के लिए बिलकुल भी राजी नहीं है। हम उनके घर दोबारा जायेंगे और उनसे बात करेंगे की वे टीका क्यों नहीं लगवा रहे और उन्हें टिका लगवाने के लिए समझायेंगे ।

Exit mobile version