Gaurav Kapur Kritika Kamra News: कृतिका कामरा और गौरव कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। यहां दोनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है।
Gaurav Kapur और Kritika Kamra जल्द करेंगे शादी
गौरव कपूर और कृतिका कामरा की शादी की खबरे मीडिया में छाई हुई हैं। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है। कृतिका और गौरव की शादी इसी साल मार्च के अंत में या फिर अप्रैल महीने के शुरुआत में मुंबई में होने वाली है। यह शादी दोनों के परिवारों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में होगी। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को दिसंबर 2025 में इंस्टाग्राम पर ऑफिसियल किया था। नीचे दोनों के बारे में विस्तार से पढ़ें।
Kritika Kamra कौन हैं ?
कृतिका कामरा एक भारतीय मॉडल और अभिनेत्री हैं। वे मुख्य रूप से टीवी धारावाहिकों, टीवी शोज और वेब सीरीज में काम करती हैं। कृतिका का जन्म 25 अक्टूबर 1988 को उत्तर प्रदेश के बरेली में हुआ था। वे पंजाबी हिन्दू परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वे मध्य प्रदेश के अशोकनगर में पली-बढ़ी हुईं। वर्तमान में कृतिका की उम्र 37 वर्ष है।
कृतिका कामरा कहां और कितना पढ़ीं ?
कृतिका कामरा ने अपनी स्कूली शिक्षा देश के विभिन्न स्कूलों से प्राप्त की। ऐसा इसलिए, क्योंकि उनके परिवार का ट्रांसफर अलगा – अलग जगह होता रहता था। उन्होंने दिल्ली के पब्लिक स्कूल, वसंतकुंज पब्लिक स्कूल से स्कूली शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) नई दिल्ली से फैशन कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। वे मूल रूप से फैशन डिजाइनर बनना चाहती थीं लेकिन एक कास्टिंग डायरेक्टर ने उन्हें NIFT कैंपस के बाहर स्पॉट किया।जिससे उनका एक्टिंग करियर शुरू हुआ।
Kritika Kamra का परिवार
उनके पिता रवि कुमार एक डॉक्टर हैं। उनकी माँ कुमकुम कामरा पोषण विशेषज्ञ (Nutritionist) हैं। उनका छोटा भाई राहुल कामरा एक उधमी है। कामरा परिवार शिक्षा और मेडिकल से जुड़ा हुआ है।
कृतिका कामरा का करियर
Kritika Kamra की टोटल नेट वर्थ
कृतिका कामरा की अनुमानित नेट वर्थ 12 करोड़ रुपए के करीब है। वे फिल्मों, टीवी धारावाहिकों, वेब सीरीज और ब्रांड एन्डॉर्स्मेंट से कमाई करती हैं।
Gaurav Kapur कौन हैं ?
गौरव कपूर एक प्रसिद्ध टीवी प्रजेंटर, एक्टर और कमेंटेटर हैं। वे आईपीएल से जुड़े शोज के लिए जाने जाते हैं। गौरव कपूर का जन्म 11 अप्रैल 1981 को नई दिल्ली में हुआ था।वर्तमान में गौरव की उम्र 44 वर्ष है।
गौरव कपूर की शिक्षा
गौरव ने अपनी स्कूलिंग माउंट सेंट मेरी स्कूल से की। इसके बाद उन्होंने श्री वेंकटेश्वर कॉलेज नई दिल्ली से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की।
Gaurav Kapur का परिवार
गौरव कपूर का परिवार बैंकिंग बैकग्राउंड से है। उनके पिता और भाई बैंकर्स हैं। उन्होंने 2014 में अभिनेत्री कीरत भट्टल से शादी की थी। लेकिन 2021 में दोनों का तलाक हो गया था। उनके कोई बच्चे नहीं हैं।
गौरव कपूर का करियर
Gaurav Kapur की टोटल नेट वर्थ
गौरव कपूर की अनुमानित नेट वर्थ 55 करोड़ रुपए के करीब है। जो होस्टिंग,स्पोर्ट्स एंकरिंग, डिजिटल वेंचर्स और मीडिया वर्क से आती है।
Gaurav Kapur और Kritika Kamra अपनी प्रोफेशनल लाइफ में सफल हैं। अब पर्सनल लाइफ में नया चैप्टर शुरू करने जा रहे हैं।

