Site icon 4PILLAR.NEWS

Captain Yogesh Bairagi: कौन हैं कैप्टन योगेश बैरागी, जिन्हे बीजेपी ने जुलाना विधानसभा सीट से विनेश फोगाट के खिलाफ मैदान में उतारा ?

Captain Yogesh Bairagi, Vinesh Phogat जुलाना से लड़ रहे चुनाव

Captain Yogesh Bairagi, Vinesh Phogat

Captain Yogesh Bairagi हरियाणा के जींद जिला के सफीदों के रहने वाले हैं। जबकि Vinesh Phogat चरखी दादरी के बलाली गांव में पैदा हुई हैं। कैप्टन योगेश बैरागी और विनेश फोगाट Julana Assembly seat पर आमने सामने हैं।

Captain Yogesh Bairagi को बीजेपी ने दिया टिकट

हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारियां चल रही हैं। राज्य की सभी सीटों पर राष्ट्रीय राजनीतिक दल और स्थानीय दल अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर रहे हैं। हरियाणा विधानसभा की जुलाना सीट पर पहलवान विनेश फोगाट कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। वहीं, बीजेपी ने मंगलवार के दिन अपनी दूसरी लिस्ट में जुलाना से कैप्टन योगेश बैरागी को टिकट दिया है। जिसके बाद अब योगेश बैरागी पहलवान विनेश फोगाट को टक्कर देते हुए नजर आएंगे।

Captain Yogesh Bairagi और विनेश फोगाट लड़ रहे हैं चुनाव

इससे पहले शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा विधान सभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूचि में विनेश फोगाट का नाम शामिल किया था। विनेश ने जुलाना में चुनावी रैलियां शुरू कर दी हैं। विनेश फोगाट हरियाणा के चरखी दादरी जिले के बलाली गांव की रहने वाली हैं। जबकि उनका ससुराल जींद के जुलाना के बख्ता खेड़ा गावं में है। उनके पति का नाम सोमवीर सिंह राठी है।

Kavita Dalal कौन हैं, जो विनेश फोगाट के खिलाफ जुलाना विधानसभा से लड़ रही हैं चुनाव, आंदोलन के समय किया था सपोर्ट

Captain Yogesh Bairagi कौन हैं

कैप्टन योगेश कुमार बैरागी बीजेपी हरियाणा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष हैं। वह भारतीय जनता पार्टी ( हरियाणा) के खेल प्रकोष्ठ के सह-संयोजक के पद पर भी हैं। बीजेपी के उभरते युवा नेताओं में से एक बैरागी जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़े हुए हैं।

Captain Yogesh Bairagi वंदे भारत मिशन में दे चुके हैं योगदान

35 वर्षीय योगेश कुमार बैरागी हरियाणा के जींद जिले के सफीदों के रहने वाले हैं। वह एयर इंडिया एयरलाइंस में पायलट रह चुके हैं।उन्होंने कोरोना काल में मिशन वंदे भारत में सक्रिय भूमिका निभाई है। चेन्नई में आई बाढ़ के दौरान भी उन्होंने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और राहत कार्यों में मदद की। वह कोरोनावायरस महामारी के दौरान वंदे भारत मिशन में अहम भूमिका निभा चुके हैं। उन्होने विदेशों में फंसे हुए भारतीय नागरिकों और छात्रों को स्वदेश लाने में मह्त्वपूण भूमिका निभाई।

बता दें, हरियाणा की कुल 90 विधान सभा सीटों पर 5 अक्टूबर 2024 को मतदान होगा। पुरे राज्य में एक ही चरण में मतदान होगा। मतगणना 8 अक्टूबर को होगी।

Exit mobile version