Site icon 4PILLAR

Sher Malla कौन हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के ओपनर Phil Salt डेब्यू की पहली गेंद पर आउट किया

Sher Malla

Sher Malla: शेर मल्ला नेपाली क्रिकेटर हैं। जो नेपाल की राष्ट्रीय टीम के लिए खेलते हैं। लेफ्ट हैंड बैट्समैन शेर मल्ला के बारे में विस्तृत विवरण नीचे दिया गया है।

Sher Malla का जन्म कब हुआ ?

नेपाली क्रिकेटर शेर मल्ला का जन्म 1 दिसंबर 2002 को नेपाल के धांगड़ी शहर में हुआ था। वर्तमान में उनकी उम्र 23 वर्ष है। वे मुख्य रूप से राइट आर्म ऑफ़-ब्रेक स्पिनर हैं। वे लेफ्ट हैंड बैटर भी हैं। उन्हें आल राउंडर के रूप में जाना जाता है।

Sher Malla का डेब्यू और फील साल्ट को आउट करना

शेर मल्ला ने अपना T20I अंतराष्ट्रीय डेब्यू  ICC Men’s T20 World Cup 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ किया। इंग्लैंड बनाम नेपाल टी20 मैच 8 फरवरी 2026 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। नेपाल क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित पौडेल ने उन्हें डेब्यू का मौका दिया।

डेब्यू की पहली गेंद पर उन्होंने इंग्लैंड के ओपनर और विकेटकीपर Phil Salt को आउट किया। फील साल्ट ने स्वीप शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन टॉप एज होकर शार्ट फाइन लेग पर कैच दे बैठे। साल्ट दो गेंदों पर 1 रन ही बना पाए और शेर की गेंद पर कैच आउट हो गए।

शेर मल्ला का ड्रीम डेब्यू

यह शेर मल्ला का ड्रीम डेब्यू माना जा रहा है। इसी के साथ मल्ला नेपाल के दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं जिन्होंने डेब्यू गेंद पर विकेट लिया। उनसे पहले पारस खडका ने टी20 इंटरनेशनल की पहली गेंद पर विकेट लिया था। शेर मल्ला के इस कारनामे ने नेपाल क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह पैदा किया। शेर को मैजिक स्पिनर और मिस्ट्री स्पिनर कहा जा रहा है।

Sher Malla के मैच और परफॉर्मेंस

शेर मल्ला का अंतराष्ट्रीय करियर अभी बहुत नया है। उन्होंने ने हाल ही में टी20I में डेब्यू किया है। इससे पहले वे Nepal A और Under-19 टीमों में खेल चुके हैं। शेर मल्ला नेपाल प्रीमियर लीग में Lumbini Lions टीम के लिए खेलते हैं। शेर मल्ला आलराउंडर के रूप में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। NPL में वे कई विकेट ले चुके हैं। वे बल्लेबाजी में भी अच्छा योगदान देते हैं। उन्हें एनपीएल में उभरते हुए खिलाड़ी के रूप में जाना जाता है। T20 World Cup 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ उनका पहला बड़ा इंटरनेशनल मैच था।

शेर मल्ला की शिक्षा

शेर मल्ला की शिक्षा के बारे में ज्यादा डिटेल सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है। वे क्रिकेट पर फोकस करते हैं और युवा उम्र में ही क्रिकेट अकादमियों और ट्रेनिंग में लगे हुए हैं। उन्होंने स्थानीय स्तर पर क्रिकेट की शुरुआत की थी और अब वे राष्ट्रीय स्तर पर खेल रहे हैं।

Sher Malla की नेट वर्थ 

शेर मल्ला की नेट वर्थ के बारे में कोई आधिकारिक या सटीक आंकड़ा सार्वजनिक नहीं है। नेपाल के क्रिकेटर की सैलरी और इनकम आमतौर पर नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन की (CAN) की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, मैच फीस, एनपीएल जैसे घरेलू लीग और स्पॉन्सरशिप से आती है। नए क्रिकेटर होने के कारण उनकी नेट वर्थ मध्यम स्तर की मानी जा रही है।

Exit mobile version