Site icon www.4Pillar.news

कौन है एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला यात्री पर पेशाब करने वाला शंकर मिश्रा? बार-बार बदल रहा है लोकेशन

शंकर मिश्रा दिल्ली पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। वह दिल्ली से मुंबई भाग गया है। मिश्रा ने न्यूयॉर्क से दिल्ली आते समय एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला यात्री पर पेशाब किया था। उस समय वह शराब के नशे में था।

शंकर मिश्रा दिल्ली पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। वह दिल्ली से मुंबई भाग गया है। मिश्रा ने न्यूयॉर्क से दिल्ली आते समय एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला यात्री पर पेशाब किया था। उस समय वह शराब के नशे में था।

शंकर मिश्रा ने करीब एक महीना पहले न्यूयॉर्क से दिल्ली आते समय एयर इंडिया की फ्लाइट में एक महिला यात्री पर पेशाब किया था। दिल्ली पुलिस का कहना है कि शंकरम मिश्रा दिल्ली से मुंबई भाग गया है और वह पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए अपनी लोकेशन बदल रहा है। मुंबई पुलिस की मदद से उसे तलाशा जा रहा है। शंकर मिश्रा घटना के समय शराब के नशे में था। उसने बिजनेस क्लास में महिला यात्री पर पेशाब किया था। महिला ने एयर इंडिया के कृ मेंबर पर भी मदद न करने का आरोप लगाया है।

पिछले साल 26 नवंबर को एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला यात्री पर पेशाब करने वाली शख्स की पहचान शकर मिश्रा के रूप में हुई है। मिश्रा उस समय नशे की हालत में था। उसने महिला यात्री के कपड़ों और जूतों पर पेशाब किया था। इस मामले में एयर इंडिया ने 29 दिसंबर को खुलासा किया था। वहीँ , महिला ने एयर इंडिया पर मदद न करने का आरोप लगाया था। हालांकि, एयर इंडिया ने शंकर मिश्रा पर एक महीने तक फ्लाइट में यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है।

जानिए कौन है शंकर मिश्रा ?

शंकर मिश्रा कैलिफोर्निया में एक मल्टीनेशनल वित्तीय कंपनी, वेल्स फार्गो के इंडिया चैप्टर का वाइस प्रेजिडेंट है। मिश्रा की लिंक्डइन प्रोफ़ाइल के अनुसार, वह मुंबई में मल्टीनेशन कंपनी के साथ काम करता है। हालांकि, शंकर मिश्रा ने अपनी लिंक्ड इन प्रोफ़ाइल को बदल लिया है। मिश्रा पर दिल्ली पुलिस ने यौन उत्पीड़न और अश्लीलता का आरोप लगाया है। उसको जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। दिल्ली पुलिस एक एक अधिकारी ने न्यूज़ एजेंसी पीटीआई को बताया कि गिरफ्तारी के डर से मिश्रा दिल्ली से मुंबई भाग गया है। वह अपनी लोकेशन बार-बार बदल रहा है। दिल्ली पुलिस ने मिश्रा के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी कर दिया है।

इन धाराओं के तहत केस दर्ज

दिल्ली पुलिस ने शंकर मिश्रा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 294 , 354 509 और 510 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version