Site icon 4PILLAR

Shazia Iqbal कौन हैं, जो धुरंधर पर टिपण्णी कर विवादों में घिरी

Shazia Iqbal

Shazia Iqbal Dhurandhar फिल्म पर टिप्पणी कर विवादों में घिर गई हैं। शाजिया इकबाल धड़क 2 जैसी फिल्म का निर्देशन कर चुकी हैं। आइए शाजिया के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Shazia Iqbal का जन्म और परिवार

शाजिया इक़बाल का जन्म बिहार के पटना में 1984 में हुआ था। वर्तमान में उनकी उम्र 42 वर्ष है। वे मुस्लिम परिवार से हैं। उनके पिता जाहिद एक रेडियो जॉकी थे। पिता जाहिद के विचार बहुत प्रगतिशील थे। पिता ने शाजिया को बताया कि जीवन सिर्फ शादी करने तक सिमित नहीं है। शाजिया चार भाई बहनों में से एक हैं।

Shazia Iqbal की शिक्षा

शाजिया इक़बाल ने अपनी स्कूली शिक्षा पटना के एक स्कूल से हासिल की बाद में उन्होंने आर्किटेक्चर में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। फिल्मों में रूचि होने पर उन्होंने लंदन के MetFilm School से Directing for Films में पढ़ाई की। इससे पहले वे प्रोडक्शन डिजाइन में काम करती थीं। बाद में उन्होंने फिल्म निर्देशन करना शुरू किया।

शाजिया इक़बाल का करियर

Shazia Iqbal ने अपने करियर की शुरुआत प्रोडक्शन डिजाइन से की। उन्होंने ये काम 15 वर्ष की उम्र में ही शुरू कर दिया था। उन्होंने कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया। जैसे :

Shazia Iqbal की फिल्में

शाजिया इक़बाल ने शार्ट फिल्म Bebaak का निर्देशन किया। यह फिल्म काफी सराही गई और कई अवार्ड्स जीते। इस फिल्म को 30वें Sao Paulo International Shorts Film Festival में बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का पुरस्कार मिला। फिल्म IIFA में प्रीमियर हुई।

शाजिया ने अमेज़न प्राइम की लव स्टोरियां में Homecoming एपिसोड लिखा और निर्देशन किया। यह रियल-लाइफ कपल्स पर आधारित डॉक्यू-फिक्शन था।

शाजिया इकबाल की धड़क 2

शाजिया ने 2018 में रिलीज हुई धड़क फिल्म के सीक्वल धड़क 2 का निर्देशन किया। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी ने लीड रोल किया। यह फिल्म जातिवाद, दलित पॉलिटिक्स और इंटर-कास्ट लव पर बेबाकी से बात करती है।

Shazia Iqbal का पति/शादी

उनकी वैवाहिक स्थिति के बारे में सार्वजनिक रूप से कोई विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध नहीं है। वे अपनी लाइफ को प्राइवेट रखती हैं। वे अपने प्रोफेशन पर फोकस करती हैं।

शाजिया इकबाल की टोटल नेट वर्थ

शाजिया इक़बाल की अनुमानित नेट वर्थ के बारे में कोई आधिकारिक या सटीक फिगर सार्वजनिक नहीं है। उनके पास 15 साल का प्रोडक्शन डिजाइन का अनुभव है। वे शार्ट फिल्मों, वृत्तचित्र, एपिसोड और वेब सीरीज का निर्देशन कर चुकी हैं। ऐसे में उनकी आय या नेट वर्थ करोड़ों में हो सकती है।

Shazia Iqbal के विवाद

हाल ही में शाजिया इक़बाल ने रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अशुभ बताया है। उन्होंने लिखा कि फिल्म में हिंसा और नफरत फैलाने का डीएनए है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के dude bros पर निशाना साधा है। उन्होंने अल्पवर्ग के लिए उदासीनता पर टिपण्णी की है। इसके बाद काफी विवाद हुआ। जिसके बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को प्राइवेट कर लिया। वे जातिवाद, जेंडर और अल्पवर्ग के बारे में खुलकर बोलती हैं।

Exit mobile version