Indian Army Chief: लोकसभा चुनाव 2024 को मद्देनजर रखते हुए कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने जनरल मनोज पांडे के कार्यकाल को 30 जून तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। अब जनरल पांडे के बाद भारतीय थलसेना के प्रमुख पद का कार्यभार कौन संभालेंगे , इस लिस्ट में कई नाम हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 के बीच केंद्र सरकार ने जनरल मनोज पांडे का सेवा विस्तार एक महीने तक बढ़ा दिया है। आर्मी चीफ एम एम नरवणे के रिटायर होने के बाद जनरल मनोज पांडे ने सेना प्रमुख का कार्यभार संभाला था। जनरल पांडे ने 30 अप्रैल 2022 को सेना प्रमुख का कार्यभार संभाला था। उन्हें 31 मई को रिटायर होना था और अब उनका कार्यभार 30 जून 2024 तक बढ़ा दिया गया है।
अब जनरल पांडे का कार्यभार एक महीने तक बड़ा दिया गया है लेकिन अगले सेना प्रमुख कौन होंगे, इस बारे में कई कयास लगाए जा रहे हैं। सेना प्रमुख बनने की रेस में सबसे ऊपर लेफिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी का नाम है। जनरल पांडे के बाद द्विवेदी सेना में सबसे सीनियर ऑफिसर हैं। वर्तमान में एलजी द्विवेदी वाइस चीफ ऑफ़ आर्मी स्टाफ के पद पर तैनात हैं। लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी के बाद तीसरे सीनियर अधिकारी LG अजय कुमार सिंह हैं। वर्तमान में श्री सिंह दक्षिणी कमांड के कमांडर के पद पर तैनात हैं। दोनों ही आर्मी कोर्स क्लासमेट हैं।
लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के पास पाकिस्तान और चीन से लगी सीमाओं के बारे में काफी अनुभव है। वह इन दोनों देशों की सीमाओं से सटी इंडियन आर्मी की डिवीजन और कोर में तैनात रह चुके हैं। उन्होंने इसी साल फरवरी महीने में लेफ्टिनेंट जनरल एम वी सुचिन्द्र कुमार का पदभार संभाला था।
रक्षा मंत्रालय ने एक आधिकारिक ब्यान में कहा,”कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने भारतीय सेना के नियम 1954 के नियम 16a(4 ) के तहत थलसेना प्रमुख मनोज पांडे का कार्यकाल 30 जून तक बढ़ा दिया है। ”
थलसेना के 28वे सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे के सेवानिवृत होने के बाद जनरल मनोज पांडे ने थलसेना प्रमुख का कार्यभार संभाला था। उन्होंने देश के 29वे सेना प्रमुख के रूप में पद संभाला था। सेना प्रमुख से पहले जनरल पांडे उप सेना प्रमुख का कार्यभार संभाल चुके हैं। वह कोर ऑफ़ इंजीनियर्स की अगुवाई करने वाले पहले सेना प्रमुख हैं। एनडीए के छात्र रह चुके, जनरल पांडे ने 1982 में कोर ऑफ़ इंजीनियर्स में सेकंड लेफ्टिनेंट के पद कमीशन लिया था।
Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…
Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…
Who will succeed Iranian Supreme Leader Ali Khamenei
Waheeda Rehman: बॉलीवुड अभिनेत्री और योगा गर्ल शिल्पा शेट्टी ने अपने जमाने की मशहूर अदकारा…