Raja Raghuvanshi killed: सोनम रघुवंशी ने अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या सुपारी देकर करवाई। सोनम ने इस वारदात को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया। विवरण नीचे पढ़ें।
सोनम रघुवंशी ने अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या को हनीमून के दौरान मेघालय में अंजाम दिया। राजा रघुवंशी हत्याकांड ने पुरे देश में सनसनी मचा दी है।
सोनम रघुवंशी के अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या करवाने के पीछे मुख्य कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। पुलिस जांच और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनम का राज कुशवाहा नामक व्यक्ति के साथ अफेयर था। राज मध्य प्रदेश का रहने वाला है और सोनम के ऑफिस में काम करता था। यह प्रेम संबंध ही राजा हत्या का कारण बना।
सोनम का राज कुशवाहा के साथ लंबे समय से अफेयर चल रहा था। सूत्रों के अनुसार, राज कुशवाहा ही राजा रघुवंशी की हत्या का मास्टरमाइंड है। सोनम ने अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए कुशवाहा के साथ मिलकर इस साजिश को अंजाम दिया।
राजा रघुवंशी (Raja Raghuvanshi) और सोनम की शादी इसी वर्ष 11 मई को दोनों परिवारों की आपसी सहमति से हुई थी। सोनम इस शादी से खुश नहीं थी। उसने हनीमून की आड़ में इस अपराध को अंजाम देने की योजना बनाई। वह अपने प्रेमी राज के साथ रहना चाहती थी।
शुरूआती जांच में पाया गया कि राजा की हत्या लूटपाट के इरादे हुई थी। क्योंकि उनके शव के पास से नकदी, सोने की अंगूठी और ब्रेसलेट गायब थी। लेकिन बाद पाया गया कि लूटपाट का भ्र्म पैदा करने के लिए यह साजिश रची गई। यह हत्या का असली मकसद छुपाने की नाकाम कोशिश थी।
सोनम ने पति की हत्या करवाने के लिए सुनियोजित साजिश रची। उसने भाड़े के हत्यारों को शामिल किया।
सुपारी देकर करवाई हत्या
सोनम ने मध्य प्रदेश के तीन सुपारी किलर्स को सुपारी देकर राजा की हत्या करवाई। इन तीन में से एक सोनम का बॉयफ्रेंड राज कुशवाहा भी था। अन्य दो आरोपियों के नाम आकाश और आनंद हैं। पुलिस ने आरोपी आकाश को यूपी के ललितपुर और आनंद को मध्य प्रदेश के सागर से गिरफ्तार कर लिया है।
एक टूरिस्ट गाइड अल्बर्ट पीढ़ी ने 23 मई को सुबह 10 बजे के आसपास राजा और सोनम को तीन अन्य लोगों के साथ नोंग्रियाट से मावलखियात तक 3,000 से अधिक सीढियाँ चढ़ते देखा था।
राजा की हत्या का तरीका
राजा की हत्या पेड़ काटने वाले दाओ से की गई थी। जिसका पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी खुलासा हुआ है।
हत्या के बाद राजा के शव को सोहरा के पास वेईसावडॉन्ग झरने की 200 फीट गहरी खाई में फेंक दिया। राजा शव 2 जून को बरामद हुआ।
सोनम का गायब होना और बाद में सरेंडर करना
हत्या के बाद सोनम 23 मई को लापता हो गई थी। जिसके बाद पुलिस को लगा कि उसका अपहरण हो गया है।
वारदात के 17 दिन बाद 9 जून को सोनम ने यूपी गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र के एक ढाबे पर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।
सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची। जिसे मेघालय में हनीमून के दौरान भाड़े के हत्यारों के जरिए अंजाम दिया गया। हत्या का कारण सोनम का राज कुशवाहा के साथ प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन से असंतोष था।
Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…
Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…
Who will succeed Iranian Supreme Leader Ali Khamenei
Waheeda Rehman: बॉलीवुड अभिनेत्री और योगा गर्ल शिल्पा शेट्टी ने अपने जमाने की मशहूर अदकारा…