National Science Day हर साल 28 फरवरी को मनाया जाता है। साल 2020 के राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का थीम ‘वूमेन इन साइंस’ है। 28 फरवरी को भारत के महान वैज्ञानिक सीवी रमन ने ‘रमन प्रभाव’ का आविष्कार किया था।
National Science Day
वैज्ञानिक सीवी रमन को उनके ‘रमन प्रभाव आविष्कार’ के लिए वर्ष 1930 में भौतिकी में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। पारदर्शी पदार्थों से गुजरने पर प्रकाश की किरणों में आने वाले बदलाव पर की गई इस महत्वपूर्ण खोज के लिए उन्हें नोबेल अवॉर्ड से नवाजा गया था।
उन्होंने यह खोज 28 फरवरी को की थी। इस खोज के सम्मान में साल 1986 में इस दिन को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (National Science Day) के रूप में मनाने का चलन शुरू हुआ। डॉक्टर सीवी रमन भौतिकी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले भारतीय ही नहीं बल्कि पुरे एशिया के पहले वैज्ञानिक थे।
आइए जानते है महान वैज्ञानिक सीवी रमन के बारे में कुछ रोचक बातें।
वैज्ञानिक सीवी रमन का जन्म ब्रिटिश काल के भारत के तत्कालीन मद्रास प्रेसीडेंसी ( तमिलनाडु ) में 7 नवंबर 1888 को हुआ था। उनके पिता गणित और भौतिकी के प्राध्यापक थे।
रमन प्रभाव आविष्कार
डॉक्टर सीवी रमन ने मद्रास प्रेसीडेंसी कॉलेज से बीए किया। वर्ष 1905 में गणित में प्रथम श्रेणी में पास करने वाले अकेले छात्र थे। इसी कॉलेज से उन्होंने एमए में भौतिकी विषय चुना।
रमन प्रभाव के लिए उन्हें वर्ष 1954 में भारत के सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया। सीवी रमन का 21 नवंबर 1970 में 82 साल की उम्र में बैंगलोर में देहांत हुआ था।