Tech

क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, जानें इससे जुडी बातें

National Science Day  हर साल 28 फरवरी को मनाया जाता है। साल 2020 के राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का थीम ‘वूमेन इन साइंस’ है। 28 फरवरी को भारत के महान वैज्ञानिक सीवी रमन ने ‘रमन प्रभाव’ का आविष्कार किया था।

National Science Day

वैज्ञानिक सीवी रमन को उनके ‘रमन प्रभाव आविष्कार’ के लिए वर्ष 1930 में भौतिकी में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। पारदर्शी पदार्थों से गुजरने पर प्रकाश की किरणों में आने वाले बदलाव पर की गई इस महत्वपूर्ण खोज के लिए उन्हें नोबेल अवॉर्ड से नवाजा गया था।

उन्होंने यह खोज 28 फरवरी को की थी। इस खोज के सम्मान में साल 1986 में इस दिन को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (National Science Day) के रूप में मनाने का चलन शुरू हुआ। डॉक्टर सीवी रमन भौतिकी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले भारतीय ही नहीं बल्कि पुरे एशिया के पहले वैज्ञानिक थे।

आइए जानते है महान वैज्ञानिक सीवी रमन के बारे में कुछ रोचक बातें।

वैज्ञानिक सीवी रमन का जन्म ब्रिटिश काल के भारत के तत्कालीन मद्रास प्रेसीडेंसी ( तमिलनाडु ) में 7 नवंबर 1888 को हुआ था। उनके पिता गणित और भौतिकी के प्राध्यापक थे।

रमन प्रभाव आविष्कार

डॉक्टर सीवी रमन ने मद्रास प्रेसीडेंसी कॉलेज से बीए किया। वर्ष 1905 में गणित में प्रथम श्रेणी में पास करने वाले अकेले छात्र थे। इसी कॉलेज से उन्होंने एमए में भौतिकी विषय चुना।

रमन प्रभाव के लिए उन्हें वर्ष 1954 में भारत के सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया। सीवी रमन का 21 नवंबर 1970 में 82 साल की उम्र में बैंगलोर में देहांत हुआ था।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

Recent Posts

Samsung Galaxy A 80 Mobile भारत में हुआ लांच, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…

10 घंटे ago

कैमरे में कैद हुआ अजीब वीडियो, फेसबुक पर हुआ वायरल

Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…

10 घंटे ago

शिल्पा शेट्टी ने वहीदा रहमान के साथ किया डांस

Waheeda Rehman: बॉलीवुड अभिनेत्री और योगा गर्ल शिल्पा शेट्टी ने अपने जमाने की मशहूर अदकारा…

11 घंटे ago