Site icon 4PILLAR

Wikipedia ने Dhurandhar 2 को दिया प्रोपगैंडा का टैग

Wikipedia ने Dhurandhar 2 को दिया प्रोपगैंडा टैग

Wikipedia gives propaganda tag to Dhurandhar 2: धुरंधर द रिवेंज आदित्य धर के निर्देशन में बनी 2026 की स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म को विकिपीडिया ने प्रोपगैंडा का टैग दिया है।

धुरंधर 2 की कमाई

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के डायरेक्टर आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई-एक्शन-ड्रामा धुरंधर 2 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 835 करोड़ रुपए के करीब पहुँच गई है। जबकि ओपनिंग वीकेंड में फिल्म ने 761 से भी अधिक की कमाई कर ली है। यह अब तक सबसे बड़ी ओपनिंग वाली बॉलीवुड फिल्मों में से एक बन गई है।

Wikipedia ने Dhurandhar 2 को दिया propaganda का टैग

विकिपीडिया ने अपने पेज पर फिल्म को लीड पैराग्राफ में स्पाई -एक्शन-थ्रिलर प्रोपगैंडा फिल्म कहा है। विकिपीडिया ने फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए लिखा ,”Dhurandhar: The Revenge is a 2026 Indian Hindi-language spy action-thriller propaganda film written and directed by Aditya Dhar.” यह टैग फिल्म के रिलीज के तुरंत बाद लगा। यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। विकिपीडिया ने पेज पर विवाद के कारण इसे एडमिन लॉक कर दिया है। विकिपीडिया ने एडिटर्स के बीच अनावश्यक महत्व का टैग भी लगा दिया है। धुरंधर के पहले पार्ट पर भी प्रोपगैंडा का जिक्र था। लेकिन सीक्वल में इसे सीधे जॉनर के साथ जोड़ दिया।

धुरंधर फिल्म पर क्यों लगा प्रोपगैंडा का टैग ?

Newslaundry, The Hindu और The Telegraph आदि की समीक्षा में धुरंधर 2 “”naked political propaganda” और pro-BJP agenda का उदाहरण बताया।

धुरंधर 2 पर लगे ये आरोप

कई समीक्षकों ने फिल्म को प्रोपगैंडा बताते हुए निम्न आरोप लगाए हैं।

फिल्म को खाड़ी देशों में बैन कर दिया गया है। जिससे विवाद और बढ़ा।

प्रोपगैंडा बोलने पर मेकर्स का रिएक्शन

खबर वायरल होने के बाद मेकर्स और कलाकारों की तरफ से कोई तेज प्रतिक्रिया नहीं आई है। निर्देशक आदित्य धर ने Wikipedia के टैग पर कोई बयान नहीं दिया है। उन्होंने फिल्म की सफलता पर खुशी जताई है। वे पहले भी प्रोपगैंडा फिल्मों के आरोपों का सामना कर चुके हैं।

धुरंधर 2 के कलाकारों का रिएक्शन

राकेश बेदी का बयान : फिल्म में अहम रोल करने वाले एक्टर राकेश बेदी ने कहा , “मैं राजनीती में विश्वास नहीं करता हूँ। यह सिनेमा है। हर किसी को फील पसंद या नापसंद करने का हक है। लेकिन उसे प्रोपगैंडा कैटेगरी में डालना सही नहीं है। सचाई तो यह है कि लोग इसे प्यार कर रहे हैं। “उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और इंदिरा गांधी पर बनी फिल्मों का जिक्र करते हुए पूछा कि उन पर प्रोपगैंडा के टैग क्यों नहीं लगे।

अनुपम खेर का ब्यान : सीधा हमला करते हुए बोले ,”जो लोग इसे प्रोपगैंडा बता रहे हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए। ” जबकि प्रकाश राज और विशाल डडलानी ने फिल्म की नोटबंदी डिपिक्शन पर सवाल उठाए हैं। वहीँ मेकर्स की तरफ से इसे लेफ्ट – लिबरल अजेंडा के रूप में खारिज किया गया।

Exit mobile version