Site icon www.4Pillar.news

हरियाणा: बीजेपी मंत्री संदीप सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला कोच सस्पेंड

हरियाणा: बीजेपी मंत्री संदीप सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला कोच सस्पेंड

पिछले साल जूनियर महिला एथलेटिक कोच ने बीजेपी मंत्री संदीप सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। संदीप सिंह के खिलाफ 31 दिसंबर 2022 को केस दर्ज किया गया था। अब जूनियर कोच को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबन का आदेश हरियाणा खेल विभाग के निदेशक यशेंद्र सिंह ने जारी किया।

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और हरियाणा बीजेपी मंत्री संदीप सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला कोच को सस्पेंड कर दिया गया है। हरियाणा खेल विभाग ने महिला कोच के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आदेश जारी किया है।

लगी थी ये धाराएं

बता दें, 26 दिसंबर 2022 को जूनियर महिला एथलेटिक कोच ने बीजेपी मंत्री संदीप सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। जिसके एक हफ्ते बाद 31 दिसंबर को मंत्री सिंह के खिलाफ चण्डीगढ़ में एफआईआर दर्ज की गई थी। एफआईर दर्ज होने के बाद संदीप सिंह को खेल विभाग छोड़ना पड़ा था।

संदीप सिंह के खिलाफ पिछले साल चंडीगढ़ में एफआईआर दर्ज की गई थी। संदीप सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 342, 354 a, 354 b, और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया था। संदीप सिंह को 1 जनवरी 2022 को गिरफ्तार किया गया था।

हरियाणा खेल विभाग के निदेशक यशेंद्र सिंह ने निलंबन का आदेश जारी किया है।

वहीं, महिला कोच ने अपने निलंबन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन पर सीएम मनोहर लाल खट्टर से मिलने का दबाव बनाया जा रहा था। वह सीएम से मिलना नहीं चाहती थी, इसलिए उन्हें निलंबित किया गया है।

खेल विभाग का आदेश

खेल विभाग ने 11 अगस्त को जारी किए गए निलंबन पत्र में कहा , ‘ जिला खेल अधिकारी, पंचकूला के ऑफिस में तैनात जूनियर महिला एथलेटिक कोच की सेवाओं को बिना किसी पूर्वाग्रह के तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। ‘ महिला कोच ने कहा कि उन्हें निलंबन की कॉपी सोमवार को मिली है। आदेश 11 अगस्त को जारी किया गया था।

Exit mobile version