Women Wrestlers:महिला पहलवानों ने WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस को अपने ब्यान दिए हैं। पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ प्रमुख पर संगीन आरोप लगाए हैं।
भारतीय कुश्ती महासंघ प्रमुख बृजभूषण शरण के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने वाली महिला पहलवानों ने दिल्ली पुलिस के सामने अपने बयान दर्ज कराए हैं। इनमें से दो महिला पहलवानों ने डब्ल्यूएफआई ऑफिस में गलत तरीके से शरीर छूने के आरोप लगाए हैं। नई दिल्ली के कनॉट पैलेस पुलिस थाने में 21 अप्रैल 2023 को दर्ज की गई दो अलग-अलग शिकायतों में ऐसी घटनाओं का जिक्र किया गया है।
द इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के अनुसार, दो महिला पहलवानों ने पुलिस को बताया कि कैसे बृजभूषण शरण सिंह उनके सांस चेक करने के बहाने कथिततौर पर गलत तरीके से छूते थे।
एक महिला पहलवान ने अपनी शिकायत में बृजभूषण सिंह कम से कम पांच बार गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है। महिला पहलवान ने बताया कि साल 2016 में एक टूर्नामेंट के दौरान बृजभूषण शरण ने उसकी छाती और पेट को छुआ था। उसके बाद उसे टेबल पर खाने के लिए बुलाया गया। पहलवान ने कहा कि इस घटना के बाद उसका खाना खाने का मन नहीं हुआ। वह बहुत परेशान हो गई थी। इसके बाद 2019 में भी उसके साथ ऐसा ही हुआ।
महिला पहलवान का आरोप है कि बृजभूषण सिंह ने अपने सरकारी बंगले पर भी उसे गलत तरीके से छुआ। महिला पहलवान का आरोप है कि बृजभूषण शरण सिंह ने उसके कंधे,छाती,पेट और जांघों को गलत तरीके से छुआ। दूसरी महिला पहलवानों ने भी अपनी शिकायत में इसी तरह के आरोप लगाए हैं।
बता दें, देश के नामी पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। पहलवान बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगट सहित कई अन्य पहलवान बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी और पद से हटाए जाने की मांग कर रहे हैं। पहलवान कुश्ती महासंघ प्रमुख की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 23 अप्रैल से दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
Netflix: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा नेटफ्लिक्स के लिए 'द व्हाइट टाइगर' उपन्यास के हिंदी रूपांतरण…
Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…
Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…
Who will succeed Iranian Supreme Leader Ali Khamenei