पहलवान बजरंग पुनिया करेंगे गीता फोगट की बहन संगीता फोगट से शादी

मशहूर महिला पहलवान गीता फोगट (Geeta Phogat) छोटी बहन संगीता फोगट के साथ एशिया गेम्स में देश को गोल्ड मैडल दिलाने वाले रेसलर बजरंग पुनिया शादी करेंगे। दोनों की शादी अगले साल जापान‌ के टोक्यो शहर में होने वाले ओलंपिक खेलों के बाद होगी।

मशहूर फोगट बहनों में छोटी बहन संगीता फोगट बजरंग पुनिया की जीवन संगिनी बनेंगी। मीडिया को यह जानकारी परिवार के लोगों ने दी है। फोगट परिवार के एक सदस्य ने न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस को बताया कि 65 किलोग्राम वर्ग में कुश्ती लड़ने वाले बजरंग पुनिया और राष्ट्रीय पदक विजेता संगीता फोगट ने अपने-अपने परिवारों को शादी के बारे में बता दिया है।

संगीता फोगट (Sangeeta Phogat) 59 किलोग्राम वर्ग में खेलती है। फ़िलहाल चोट लगने के कारण कुश्ती नहीं खेल रही है। संगीता के पिता महावीर फोगट ने मीडिया को बताया कि ये बच्चों का फैसला था और उन्होंने ने उनकी भावनाओं की कद्र की है।

संगीता फोगट गांव बलाली निवासी फोगट परिवार में गीता और बबीता के बाद तीसरे नंबर की है। गीता और बबीता की तरह संगीता ने भी अपना करियर कुश्ती से शुरू किया।

पहलवान बजरंग (Wrestler Bajrang Punia)  पुनिया को टोक्यो ओलंपिक में मैडल का मजबूत दावेदार माना जा रहा है। आप को बता दें, देश में हाल ही में कई महिला और पुरुष पहलवानों ने आपस में शादी रचाई है। संगीता की बड़ी बहन गीता ने भी पहलवान के साथ शादी की है। ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक ने भी रोहतक के पहलवान सत्यव्रत के साथ शादी की है। पहलवान विनेश फोगट ने भी पहलवान सोमवीर के साथ शादी रचाई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version