Site icon www.4Pillar.news

CWG 2022 : 50 kg भार वर्ग में पूजा गहलोत ने कांस्य पदक जीतकर देश से मांगी माफ़ी, पीएम मोदी बोले-जश्न मनाओ

Commonawealth Games 2022 : राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय पुरुष और महिला पहलवान लगातार पदक जीत रहे हैं। भारतीय महिला पहलवान पूजा गहलोत को कांस्य पदक मिला है। लेकिन वह अपनी इस जीत से नाखुश है। पूजा ने देश से माफ़ी मांगते हुए भावुक अपील की है। जिसपर पीएम नरेंद्र मोदी ने महिला पहलवान का हौसला बढ़ाते हुए भावुक ट्वीट किया।

Commonawealth Games 2022 : राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय पुरुष और महिला पहलवान लगातार पदक जीत रहे हैं। भारतीय महिला पहलवान पूजा गहलोत को कांस्य पदक मिला है। लेकिन वह अपनी इस जीत से नाखुश है। पूजा ने देश से माफ़ी मांगते हुए भावुक अपील की है। जिसपर पीएम नरेंद्र मोदी ने महिला पहलवान का हौसला बढ़ाते हुए भावुक ट्वीट किया।

पदक जीत रहे हैं भारतीय खिलाड़ी

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए पदकों की बारिश हो रही है। खासतौर पर महिला और पुरुष पहलवान एक के बाद एक मेडल जीत रहे हैं। लेकिन इसी क्रम में भारतीय महिला पहलवान पूजा गहलोत को कांस्य पदक मिला है , जिससे वह खुश नहीं है। पूजा गहलोत ने 50 किलोग्राम भार वर्ग में देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता है। लेकिन इसके बावजूद भी पूजा देश से माफ़ी मांग रही है। उन्होंने कहा कि मैं देश के लिए गोल्ड मेडल नहीं जीत पाई इसके लिए मैं माफ़ी मांगती हूं। पूजा के भावुक ब्यान पर पीएम मोदी ने हौसला बढ़ाते हुए उन्हें जश्न मनाने के लिए कहा है।

पूजा ने मांगी माफ़ी

कुश्ती में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद जब पूजा गहलोत ने मीडिया से कहा ,’ मैं हार गई इसका मुझे दुख है। मैं देशवासियों से माफ़ी मांगती हूं। मुझे उम्मीद थी कि मैं यहां गोल्ड मेडल जीतकर राष्ट्रगान बजवाउंगी। लेकिन हार गई। अभी कांस्य पदक मिला है। मैं अपनी गलतियों पर काम करूंगी। ” पूजा का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

पीएम मोदी ने बढ़ाया हौसला

पूजा गहलोत के भावुक वीडियो पर पीएम मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीटर पर लिखा ,” आपका मेडल जश्न मनाने के लिए है। माफ़ी के लिए नहीं। आपकी जीवन यात्रा हमें प्रेरणा देती है। आपकी सफलता से हम खुश हैं। आप हमेशा यूं ही चमकती रहें। ”

आपको बता दें , पूजा गहलोत को स्कॉटलैंड की रेसलर ने 21-2 से मात दी थी। जिसके बाद गोल्ड मेडल की उम्मीद लेकर रिंग में उतरी पूजा गहलोत को कांस्य पदक मिला।

Exit mobile version