Site icon www.4Pillar.news

WWE रेसलर बियांका ब्लेयर अपनी चोटी से करती हैं रस्सी टप्पा, देखें जबरदस्त वीडियो

WWE रेसलर Bianca Belair अपने हेयर पोनीटेल के साथ स्किपिंग करती हैं

फोटोः बियांका ब्लेयर

डब्ल्यूडब्ल्यूई की मशहूर पहलवान बियांका ब्लेयर के बाल इतने लंबे हैं कि वह अपनी चोटी से रस्सी कूदती है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

मशहूर डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर बियांका ब्लेयर अपनी चोटी को लेकर काफी पॉपुलर हो गई है। रेसलिंग के अलावा बियांका ब्लेयर सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने फोटो और वीडियोस सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह हैरान करने वाला कारनामा करती हुई नजर आ रही है। वीडियो में रेसलर अपनी चोटी से रस्सी कूदती हुई नजर आ रही है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए गेम वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बियांका ब्लेयर पिंक कलर के परिधान में नजर आ रही है। उनकी चोटी  इतनी लंबी है कि वह उससे ही रस्सी कूद रही है। उनके रस्सी कूदने का अंदाज भी कुछ अलग ही है।

बियांका के इस वीडियो को अब तक एक लाख साथ हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। बियांका ब्लेयर ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा,ओह , वहां पर खास कुछ नहीं है। केवल मैं अपने बाधा कोर्स की ट्रेनिंग कर रही हूं। बियांका ब्लेयर के वीडियो पर लोग खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। बता देबियांका  ने अपने डब्ल्यूडब्ल्यूई करियर की शुरुआत साल 2016 में की थी।

Exit mobile version