Site icon www.4Pillar.news

हेट स्पीच मामले में जितेंद्र नारायण त्यागी की गिरफ्तारी पर भड़के यति नरसिंहानंद, कहा- तुम सब मरोगे

हरिद्वार हेट स्पीच मामले में पुलिस ने गुरुवार के दिन पहली गिरफ्तारी की है। इस गिरफ्तारी पर डासना मंदिर देवी मंदिर के पुजारी यति नरसिंहानंद पुलिस अधिकारियों पर भड़के। उन्होंने कहा कि तुम सब मरोगे।

हरिद्वार हेट स्पीच मामले में पुलिस ने गुरुवार के दिन पहली गिरफ्तारी की है। इस गिरफ्तारी पर डासना देवी मंदिर के पुजारी यति नरसिंहानंद पुलिस अधिकारियों पर भड़के। उन्होंने कहा कि तुम सब मरोगे।

पिछले साल 17 से 19 दिसंबर के बीच हरिद्वार में हुई धर्म संसद में यति नरसिंहानंद सहित कहीं धर्मगुरुओं ने हेट स्पीच दी थी। धर्म संसद में समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई थी। हरिद्वार में संपन्न धर्म संसद में हुए कथित हेट स्पीच के मामले में पुलिस ने गुरुवार के दिन वसीम रिजवी उर्फ़ जितेंद्र नारायण त्यागी को गिरफ्तार किया। इस मामले में यह पहली गिरफ्तारी हुई है।

हुई पहली गिरफ्तारी

उत्तराखंड पुलिस ने यति नरसिंहानंद और एक अन्य आरोपी साध्वी अन्नपूर्णा को नोटिस जारी कर पेश होने के लिए कहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक पुलिस अधिकारी त्यागी को हिरासत में लेते समय नरसिंहानंद से सहयोग करने का अनुरोध करते हुए नजर आ रहा है। कार में बैठे यति नरसिंहानंद ने अधिकारियों से कहा कि त्यागी को क्यों गिरफ्तार किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि त्यागी के खिलाफ दर्ज मामलों के सिलसिले उसकी गिरफ्तारी की जा रही है।

पुलिस पर भड़के नरसिंहानंद

पुलिस अधिकारी ने कहा कि त्यागी स्थिति को समझ रहे हैं। जिस पर नरसिंहानंद ने जवाब देते हुए कहा लेकिन मैं नहीं। वह हमारे समर्थन से हिंदू बन गए हैं।

यूपी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी ने पिछले महीने हिंदू धर्म ग्रहण कर लिया था। जिसके बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर जितेंद्र सिंह नारायण त्यागी रखा । विवादास्पद टिप्पणी करने के लिए जाने जाते गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर के मुख्य पुजारी यति नरसिंहानंद ने धर्म संसद का आयोजन किया था।

हेत स्पीच मामले में 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। इनमें यति नरसिंहानंद, जितेंद्र नारायण त्यागी और अन्नपूर्णा के नाम भी शामिल हैं।

Exit mobile version