भारतीय क्रिकेटर्स की पत्नियों की पढ़ाई लिखाई के बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे आप, कोई डॉक्टर है तो कोई इंजीनियर

टेस्ट मैच हो या वनडे या फिर टी 20 मैच भारतीय खिलाड़ियों की अक्सर चर्चा होती रहती है। लेकिन इक्का-दुक्का खिलाड़ी की पत्नी को छोड़कर बाकी खिलाड़ियों की पत्नियों की चर्चा कम होती है।भारतीय खिलाड़ियों की पत्नियां भी अपने मशहूर पतियों से पढ़ाई लिखाई के मामले में कम नहीं है। ऐसे में जानिए प्रियंका रैना, अंजली तेंदुलकर, प्रतिमा सिंह, रितिका सजदेह, अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी सहित क्रिकेट खिलाडियों की पत्नियों के बारे में।

टीम इंडिया के क्रिकेटर सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका रैना ने खूब पढ़ाई कर रखी है। प्रियंका के पास बीटेक की डिग्री है। वह विप्रो जैसी बड़ी कंपनी में भी काम कर चुकी है।

फोटोः सचिन पत्नी अंजलि के साथ

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजली पेशे से डाक्टर है। उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई की है। इस क्षेत्र में वह गोल्ड मेडलिस्ट।

खिलाड़ी रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ग्रेजुएट है। इसके अलावा वह स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजर भी रही है। रितिका अपने चचेरे भाई बंटी सजदेह की कंपनी में काम किया करती थी। शादी से पहले उन्होंने टीम इंडिया के वर्तमान कप्तान विराट कोहली का काम भी देखा है।

क्रिकेटर इशांत शर्मा की पत्नी प्रतिमा सिंह मशहूर बॉस्केटबॉल खिलाड़ी रह चुकी है। वह भारतीय टीम का हिस्सा भी रही है। प्रतिमा ने साइकोलॉजी और फिजिकल एजुकेशन में ग्रेजुएशन की है। उन्होंने बाद में फिजिकल एजुकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है।

कैप्टन कूल के नाम से महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी रावत धोनी होटल मैनेजमेंट की स्टूडेंट चुकी है। साक्षी धोनी ने औरंगाबाद के इंस्टीट्यूट आफ होटल मैनेजमेंट से पढ़ाई की है और डिग्री ली है। इसके बाद वह कोलकाता के एक होटल में काम किया करती थी। यहीं पर उनकी मुलाकात माही के साथ हुई थी।

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की पत्नी नूपुर नागर ने एमबीए की डिग्री ले रखी है। वह ग्रेटर नोएडा में बतौर इंजीनियर काम कर चुकी है।

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का क्रिकेट के जगत में बहुत बड़ा नाम है। उनके करोड़ों फैन हैं। उसी तरह उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी बॉलीवुड में खूब नाम कुमार चुकी है। अनुष्का शर्मा ने बीए करने के बाद इकोनॉमिक्स में मास्टर कर रखा है। फोटो क्रेडिट : इंस्टाग्राम

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

One thought on “भारतीय क्रिकेटर्स की पत्नियों की पढ़ाई लिखाई के बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे आप, कोई डॉक्टर है तो कोई इंजीनियर

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री Holi 2024: अमिताभ बच्चन ने पुरे परिवार के साथ धूमधाम से मनाई होली Raveena Tandon ने धूमधाम से मनाया बेटी राशा थडानी का 19वां जन्मदिन क्या बबिता जी संग हो गई है टप्पू की सगाई, जानिए क्या है मामला अनुपम खेर के 69वें बर्थडे पर बेस्टफ्रेंड अनिल कपूर ने थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर दी बधाई
कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री Holi 2024: अमिताभ बच्चन ने पुरे परिवार के साथ धूमधाम से मनाई होली Raveena Tandon ने धूमधाम से मनाया बेटी राशा थडानी का 19वां जन्मदिन क्या बबिता जी संग हो गई है टप्पू की सगाई, जानिए क्या है मामला अनुपम खेर के 69वें बर्थडे पर बेस्टफ्रेंड अनिल कपूर ने थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर दी बधाई