Site icon www.4Pillar.news

सोनाक्षी सिन्हा के बर्थडे पर रूमर्ड बॉयफ्रेंड ज़हीर इक़बाल ने खास अंदाज में दी बधाई, अनदेखी तस्वीरें शेयर कर लिखा, ‘कुछ तो लोग कहेंगे…’

सोनाक्षी सिन्हा के बर्थडे पर रूमर्ड बॉयफ्रेंड ज़हीर इक़बाल ने खास अंदाज में दी बधाई, अनदेखी तस्वीरें शेयर कर लिखा, 'कुछ तो लोग कहेंगे...'

ज़हीर इक़बाल और सोनाक्षी सिन्हा के रिलेशनशिप की खबरे पिछले काफी समय से आ रही है। वहीं आज सोनाक्षी के बर्थडे पर ज़हीर ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आज 2 जून को अपना 36वां बर्थडे मना रही है। सोनाक्षी के बर्थडे पर उनके फैंस और चाहने वाले उन्हें बधाइयां दे रहे है। वहीं अब सोनाक्षी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड और एक्टर ज़हीर इक़बाल ने भी उनके खास अंदाज में बधाई दी है। ज़हीर ने सोनाक्षी के बर्थडे पर कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की है और इसके साथ ही उन्होंने अभिनेत्री के लिए एक खास नोट भी लिखा है।

ज़हीर इक़बाल ने यूं किया सोनाक्षी को बर्थडे विश

दरअसल हाल ही में ज़हीर इक़बाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सोनाक्षी सिन्हा संग कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए ज़हीर ने लिखा, “कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना। आप हमेशा मुझ पर भरोसा कर सकती हो। आप सबसे अच्छी हो… हमेशा दहाड़ते रहो और उड़ते रहो। आप सबसे ज्यादा दुनिया को देख सकें। आप हमेशा जलपरी जैसा जीवन जिएं और खुश रहे। आई लव यू।”

बता दे कि सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल के रिलेशनशिप की खबरें काफी लंबे समय से चली आ रही है। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है और  सोशल मीडिया पर भी दोनों एक दूजे संग तस्वीरें शेयर करते रहते है। हालाँकि अभी तक दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में ऑफिशियली कुछ नहीं कहा है।

प्रोफेशनल लाइफ

बात करें सोनाक्षी सिन्हा की प्रोफेशनल लाइफ कि तो हाल ही में उनकी वेब सीरीज दहाड़ रिलीज हुई थी। सोनाक्षी अब जल्द ही अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में नजर आएंगी।

यह भी पढ़े: सोनाक्षी सिन्हा नहीं बनना चाहती थीं अभिनेत्री, सलमान खान की सलाह पर बदला फैसला और बन गई दबंग

Exit mobile version