10 soldiers martyred in Doda: जम्मू कश्मीर ले डोडा जिले में सेना की गाडी खाई में गिरने से 10 जवान शहीद हो गए हैं। हादसे में 7 जवान घायल हो गए हैं। बचाव कार्य जारी है।
10 soldiers martyred in Doda
जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में 22 जनवरी 2026 को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें भारतीय सेना का एक वाहन गहरी खाई में गिर गया। शुरूआती रिपोर्ट के अनुसार, डोडा सड़क हादसे में 10 जवानों की मौत हो गई है और 7 अन्य घायल हो गए हैं।
डोडा सड़क हादसे का विवरण
यह हादसा भद्रवाह-चंबा इंटरस्टेट रोड पर खूंनी टॉप के पास हुआ। हादसा उस समय हुआ जब सेना का कैस्पर वाहन 17 जवानों को लेकर ऊंचाई वाली पोस्ट की ओर जा रहा था। ड्राइवर अचानक अपना नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन फिसलकर लगभ्ग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। डोडा का यह इलाका पहाड़ी और संकरी सड़कों वाला है। जहां ऐसे हादसे मौसम और सड़क की स्थिति के कारण होते रहते हैं।
राहत और बचाव कार्य जारी
भारतीय सेना, डोडा पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। मृतकों के शवों और घायलों को खाई से बाहर निकाला गया है। गंभीर रूप से घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर जम्मू कश्मीर के उधमपुर स्थित मिलिट्री हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहाँ उनका इलाज शुरू हो गया है। बाकि घायलों को डोडा सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
10 soldiers martyred: भारतीय सेना का ब्यान
भारतीय सेना ने हादसे को लेकर अभी कोई आधिकारिक ब्यान नहीं दिया है। शहीद जवानों (10 soldiers ) के नाम अभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। यह क्षेत्र आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए संवेदनशील है। लेकिन यह एक सड़क हादसा था। यह कोई आंतकवादी गतिविधि से जुड़ा नहीं बताया गया।
- ये भी पढ़ें : OP Sindoor में भारतीय सेना ने इस्तेमाल किया था TTP मॉडल: लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह का ब्यान
- AK-203 Sher rifle का भारतीय सेना ने किया प्रदर्शन, वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश
यह खबर अपडेट हो रही है। कृपया रिफ्रेश करें।

