Site icon 4PILLAR.NEWS

OP Sindoor में भारतीय सेना ने इस्तेमाल किया था TTP मॉडल: लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह का ब्यान

TTP model at OP Sindoor

TTP model at OP Sindoor: भारत ने 7 मई 2025 को पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के तहत सैन्य कार्रवाई की थी। इस सैन्य अभियान में भारतीय सेना ने टीटीपी मॉडल का इस्तेमाल किया था। लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने ओपी सिंदूर के बारे में विस्तार से बताया।

ऑपरेशन सिंदूर क्या है ?

ऑपरेशन सिंदूर भारत की एक सैन्य कार्रवाई थी। जो 7-8 मई 2025 की रात को अंजाम दी गई। यह पाकिस्तान-प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत की निर्णायक प्रतिक्रिया थी। जो 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भयानक आतंकी हमले से उपजी। पहलगाम आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोग मारे गए थे। जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। द रेसिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने शुरुआत में हमले की जिम्मेदारी ली थी। लेकिन भारत ने इसे जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) जैसे पाकिस्तान स्थित आतंकी समूहों से जोड़ा।

TTP model: OP Sindoor का उद्देश्य

भारत सरकार ने पाकिस्तान को फोरेंसिक सबूत सौंपे और हमलावरों को सौंपने की मांग की। लेकिन पाकिस्तान की ओर से कोई कार्रवाई न होने पर भारत ने OP Sindoor नामक सटीक हमले को अंजाम दिया। यह नाम हिंदू रस्मों में इस्तेमाल होने वाले सिंदूर से प्रेरित है। जो विवाहित महिलाओं द्वारा पमांग में लगाया जाता है। सिंदूर रक्षा का प्रतीक माना जाता है। ऑपरेशन का उद्देश्य बिना व्यापक युद्ध छेड़े सीमा पार आतंकवाद को रोकना था।

ऑपरेशन सिंदूर का विवरण

ऑपरेशन लगभग 22-23 मिनट चला। जो भारतीय वायुसेना (IAF) के मिसाइल हमलों पर आधारित था। इस अभियान के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में 9 प्रमुख आतंकी प्रशिक्षण शिविरों को नष्ट किया गया। इनमें बहावलपुर, मुरिदके, सियालकोट, मुजफ्फराबाद के सवाई नाला कैंप आदि शामिल थे। भारत के अनुसार, 100 से अधिक आतंकी मारे गए, और कोई नागरिक हानि नहीं हुई।

TTP model: ओपी सिंदूर में भारतीय सेना की तकनीक और रणनीति

IAF ने राफेल जैसे उन्नत विमानों से स्टैंड-ऑफ मिसाइलों (जैसे SCALP या ब्रह्मोस) का इस्तेमाल किया। जो पाकिस्तानी हवाई रक्षा प्रणालियों (जैसे HQ-9) को चकमा देकर 300 किमी अंदर तक पहुंचीं। यह “नॉन-एस्केलेटरी” कार्रवाई थी।

TTP model के आगे पाकिस्तान ने घुटने टेके

भारत ने दावा किया कि सभी लक्ष्य सटीक नष्ट हो गए। पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई “ऑपरेशन बुनयान-उम-मरसूस” में भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की। लेकिन भारतीय सेनाओं ने इसे विफल कर दिया। संघर्ष 90-96 घंटे चला। जिसमें पाकिस्तान ने हार मान ली। भारत ने इंडस वाटर ट्रीटी को निलंबित कर दिया। जबकि पाकिस्तान ने शिमला समझौते को रद्द किया।

Lieutenant General Manjinder Singh का ब्यान  और TTP model

लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह, दक्षिण-पश्चिमी कमान (सप्त शक्ति कमान) के महानिदेशक, ने 29-30 नवंबर 2025 को एक साक्षात्कार और पूर्व सैनिकों की रैली में इस ऑपरेशन पर विस्तार से बात की। इंडिया टीवी को दिए विशेष इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की “ऑपरेशनल क्षमता” को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया। उनका मुख्य बिंदु यह था कि भारत ने टैक्टिक्स-टेक्नोलॉजी-प्रोसेस (TTP model) का उपयोग करके पाकिस्तान के अंदर हमला सिर्फ 22 मिनट में अंजाम दिया।

TTP model क्या है ? 

TTP का अर्थ “Tactics, Technology, Process” है, न कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान। General Manjinder Singh ने इसे एक एकीकृत मॉडल के रूप में वर्णित किया।

लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने कहा, “हमने दुश्मन के आतंकी हमले के जवाब में पूर्ण सटीकता, योजना और तेज निशाने के साथ प्रतिक्रिया दी। पाकिस्तान घबरा गया था।” जनरल सिंह ने यह भी बताया कि पाकिस्तान ने 8-9 मई की रात भारतीय ठिकानों पर जवाबी हमला करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेनाओं ने इसे पूरी तरह विफल कर दिया।

भारतीय सेना का TTP model 

हिसार कैंटोनमेंट में पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए जनरल सिंह ने कहा कि पाकिस्तान “19 घंटों में घुटनों पर आ गया” (हालांकि अन्य स्रोत 90 घंटे कहते हैं)। सेना ने पूर्व सैनिकों की रिजर्व लिस्ट भी तैयार रखी थी, लेकिन संघर्ष जल्दी समाप्त हो गया। उन्होंने ऑपरेशन को “आतंकवाद के खिलाफ ऐतिहासिक सफलता” बताया, जो भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने का संदेश देता है।

TTP model: जनरल उपेंद्र द्विवेदी का ब्यान 

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने इसे “ट्रस्टेड ऑर्केस्ट्रा” कहा, जहां हर तत्व ने समन्वित भूमिका निभाई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे “ऐतिहासिक” बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार रैली में कहा कि विपक्ष (कांग्रेस-RJD) को इस सफलता पर खुशी नहीं हुई। CISF ने उरी हाइड्रो प्रोजेक्ट पर पाकिस्तानी हमले को नाकाम किया।

Exit mobile version