Site icon 4PILLAR.NEWS

इंदौर में 2 ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़,आरोपी अकील खान गिरफ्तार

2 Australian women: इंदौर में 2 ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़

2 Australian women cricketers molested in Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर में ICC महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप खेलने आईं ऑस्ट्रेलिया टीम की महिला खिलाडियों से छेड़छाड़ हुई। आरोपी अकील खान को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है।

2 Australian women cricketers molested

इंदौर, मध्य प्रदेश में ICC महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के दौरान दो ऑस्ट्रेलियन महिला क्रिकेटरों के साथ एक शर्मनाक घटना घटी। जिसमें एक बाइक सवार व्यक्ति ने उन्हें पीछा किया और एक को अनुचित तरीके से छुआ। यह घटना गुरुवार सुबह (24 अक्टूबर 2025) हुई। पुलिस ने शुक्रवार शाम को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

2 Australian women cricketers : घटना का विवरण

घटना गुरुवार सुबह खजुराना रोड क्षेत्र में हुई। दो ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर रैडिसन ब्लू होटल से निकलकर पास के एक कैफे ‘द नेबरहुड’ जा रही थीं। वे पैदल ही होटल लौट रही थीं जब एक व्यक्ति बाइक पर उनका पीछा करने लगा।

2 Australian women: महिला खिलाड़ियों ने SOS सिग्नल भेजा

आरोपी अकील खान ने पहले दोनों महिला खिलाड़ियों को पीछा किया फिर एक खिलाड़ी को अनुचित तरीके से छुआ ।आरोपी ने अश्लील इशारे भी किए। खिलाड़ी ने तुरंत SOS सिग्नल भेजा। जिसके बाद टीम के सिक्योरिटी मैनेजर को अलर्ट हो गया।

2 Australian women: महिला क्रिकेटरों की पहचान

खिलाड़ियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं, लेकिन वे ऑस्ट्रेलियन महिला टीम की प्रमुख सदस्य हैं। जो विश्व कप के लिए इंदौर में रुकी हुई थीं। यह घटना विश्व कप मैच से पहले हुई। ऑस्ट्रेलियाई  टीम होलकर स्टेडियम में अभ्यास कर रही थी।

2 Australian women: कौन है आरोपी अकील खान ?

आरोपी का नाम अकील खान है। वह 28-30 वर्षीय इंदौर निवासी है, जो आजाद नगर (उत्तरी इंदौर) में रहता है। वह स्थानीय डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के रूप में काम करता है। उसके खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

2 Australian women: राहगीर ने दी आरोपी की जानकारी

एक सतर्क राहगीर ने आरोपी की बाइक का नंबर नोट किया। इस नंबर के आधार पर पुलिस ने उसे उसके घर से मात्र 4 घंटों में गिरफ्तार कर लिया। सीसीटीवी फुटेज, होटल रिकॉर्ड और सिक्योरिटी स्टाफ के बयानों से भी मदद मिली। आरोपी की बाइक जब्त कर ली गई।

2 Australian women: छेड़छाड़ मामले में पुलिस की कार्रवाई

ऑस्ट्रेलियन टीम के सिक्योरिटी मैनेजर डैनी सिमंस (Danny Simmons या Danny Sigurmus) ने MIG कॉलोनी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। प्रारंभिक रिपोर्ट (देहाती नालिश केस नंबर 0/2025) दर्ज की गई। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुँचाना) और 78 (पीछा करना) के तहत FIR दर्ज की गई। जांच जारी है।

इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने खुफिया विभाग को फटकार लगाई, क्योंकि होटल के आसपास पर्याप्त सुरक्षा नहीं थी। अब होटल से स्टेडियम तक अतिरिक्त पुलिस तैनात की गई है। पांच पुलिस थानों से विशेष टीमें गठित की गई।

2 Australian women: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का ब्यान

सीए पुष्टि करता है कि ऑस्ट्रेलियन महिला टीम “की दो सदस्यों को इंदौर में एक कैफे जाते समय एक मोटरसाइकिल सवार द्वारा अनुचित तरीके से छुआ गया। टीम सिक्योरिटी ने पुलिस को सूचना दी, जो मामले को संभाल रही है।” टीम ने कहा कि खिलाड़ी सुरक्षित हैं, लेकिन घटना ने सुरक्षा चिंताओं को उजागर किया।

2 Australian women cricketers molested in Indore

ICC महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 इंदौर के होलकर स्टेडियम में चल रहा है। आज (25 अक्टूबर 2025) ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच चल रहा है।

Exit mobile version