Site icon 4PILLAR

लद्दाख आइस हॉकी महिला टीम ने जीती यूनियन क्लासिक टूर्नामेंट, जेद्दाह को 4-0 से हराया

Ladakh Ice Hockey Women Team Wins Union Classic tournament

Ladakh Ice Hockey Women Team ने जेद्दाह को UAE में 4-0 से हराकर Union Classic Tournament जीत ली है। महिला आइस हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल जीता है।

लद्दाख महिला आइस हॉकी टीम ने जीता गोल्ड मेडल

यूनियन क्लासिक आइस हॉकी टूर्नामेंट संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित हुई। यह एक अंतराष्ट्रीय क्लासिक स्टाइल इवेंट है। जिसमें डिवीजन B में एशियाई और मिडल ईस्ट की टीमें शामिल हुई। यह टूर्नामेंट हाल ही में समाप्त हुआ और LWIHF टीम ने इसमें हिस्सा लिया और टूर्नामेंट जीती।

Ladakh Ice Hockey Women Team Wins Union Classic tournament

Ladakh Ice Hockey की महिलाओं की यह दूसरी बड़ी अंतराष्ट्रीय सफलता है। इससे पहले जून 2025 में IIHF वुमेंस एशिया कप में लद्दाख आइस हॉकी महिला टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। यह जीत UAE की मेजबानी में हुई। जहाँ यूनियन ( Union Classic Tournament) शब्द UAE के यूनाइटेड अरब अमीरात से जुड़ा है।

Ladakh Ice Hockey Women Team की जीत

Ladakh Ice Hockey Women Team ने साउदी अरब की जेद्दाह टीम को 4-0 से हराकर डिवीजन B का गोल्ड मेडल जीता है ( Union Classic Tournament) । भारतीय महिला आइस हॉकी (Ladakh Ice Hockey) टीम ने मजबूत डिफेंस और तेज-काउंटर अटैक के दम पर विरोधी जेद्दाह टीम को हराकर जीत हासिल की है।

टीम का शानदार प्रदर्शन

Ladakh Ice Hockey Women Team: 20 सदस्यीय स्क्वाड में ज्यादातर खिलाड़ी लद्दाख से हैं। जिनमें इंडियन तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) की 10 खिलाड़ी शामिल हैं। कप्तान Tsewang Chuskit ने लीड किया। जबकि गोलकीपर नूर जहां ने शानदार गोल कीपिंग की।

टीम के खिलाडी

20 सदस्यीय टीम में आईटीबीपी की 10 खिलाड़ी, लद्दाख की 9 और हिमाचल प्रदेश की एक खिलाड़ी शामिल थीं। कप्तान त्सावांग चुस्किट और गोलकीपर नूरजहाँ जैसे खिलाड़ी स्टार बनकर उभरे।

इस टूर्नामेंट से पहले लद्दाख महिला आइस हॉकी टीम ने किर्गिस्तान में कैंप किया। इससे पहले लद्दाख के फ्रोजन लेक पर प्रैक्टिस की। संयुक्त अरब अमीरात में कृत्रिम रिंक के अनुकूल ढलना एक चुनौती थी, लेकिन टीम ने इसे पार कर लिया।

लद्दाख महिला आइस हॉकी टीम: संघर्ष से सफलता तक

महिलाओं ने पहली बार 2009 में लद्दाख में खेलना शुरू किया। 2015 में, LWIHF की स्थापना की गई, जिसने अब तक 500 से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षित किया है। फाउंडेशन के अध्यक्ष रिनचेन डोल्मा (Rinchen Dolma) ने कहा, “हमने उधार के उपकरणों से शुरुआत की थी, लेकिन अब हम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गए हैं।”

चुनौतियां

कोई स्थायी रिंक नहीं; सर्दियों में जमी हुई झीलों पर खेलना पड़ता है। जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम अप्रत्याशित हो जाता है।

फंड का कोई स्थाई सोर्स नहीं है : क्राउड फंडिंग और उपराज्यपाल की मदद से फंडिंग हुई। 2022 में UAE टूर्नामेंट के लिए सरकारी सहायता मिली थी।

ये भी पढ़ें : पवन सेहरावत को तमिल थलाइवाज ने टीम से क्यों निकाला? विस्तृत रिपोर्ट

टीम को एक रिंक, एक पोषण विशेषज्ञ, एक फ़िज़ियोथेरेपिस्ट और साल भर की छात्रवृत्ति की ज़रूरत है। कप्तान त्सावांग ने कहा, “यह एक सपना सच होने जैसा है, लेकिन समर्थन के साथ, हम विश्व चैंपियनशिप जीत सकते हैं।”

ये भी पढ़ें : Mahieka Sharma: कौन हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिएका शर्मा

उपलब्धियां

लद्दाख महिला आइस हॉकी फाउंडेशन (Ladakh Ice Hockey Women Foundation ) भारतीय महिला आइस हॉकी, खासकर लद्दाख की महिलाओं के लिए एक क्रांतिकारी पहल है। यह संगठन लद्दाख में आइस हॉकी को बढ़ावा देने और इस खेल में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए समर्पित है।

Exit mobile version