Site icon www.4Pillar.news

स्वतंत्रता दिवस मनाने लद्दाख पहुंचे एमएस धोनी, हुआ जोरदार स्वागत

जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 73वां स्वतंत्रता दिवस मनाने पहुंचे हैं। कल शाम उन्होंने आर्मी के जनरल अस्पताल का दौरा भी किया और मरीजों से बातचीत की।

जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 73वां स्वतंत्रता दिवस मनाने पहुंचे हैं। कल शाम उन्होंने आर्मी के जनरल अस्पताल का दौरा भी किया और मरीजों से बातचीत की।

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में स्वतंत्रता दिवस मनाने पहुंचे हैं। एमएस धोनी प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल का मानक पद मिला हुआ है। पिछले दिनों उनकी ड्यूटी के दौरान की कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई थी। जिनमें वे अपनी ड्यूटी के साथ-साथ जुते पोलिश करते हुए भी दिखाई दिए थे।

स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए एमएस धोनी लद्दाख पहुंचे। लद्दाख में धोनी का शानदार स्वागत किया गया। सेना के अधिकारियों ने एमएस धोनी को सेल्यूट किया। सेना के जवानों और अधिकारीयों ने धोनी के साथ बातचीत और चाय-नाश्ता भी किया। तस्वीरों में धोनी सेना की वर्दी में दिखाई दे रहे हैं। धोनी को साल 2011 में सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल का मानद पद मिला था। धोनी के क्वालिफाइड पैराट्रूपर भी हैं। वह अपनी सेना की ट्रेनिंग के दौरान पांच बार पैराशूट जंप भी कर चुके हैं। उनको भारत का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान ,पद्म भूषण मिल चूका है।

आज पूरा देश 73वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मना रहा है। जम्मू-कश्मीर आर्टिकल 370 खत्म होने के बाद अब जामु-कश्मीर और लद्दाख को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किया गया है। केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद यह पहला स्वतंत्रता दिवस है।

क्रिकेट विश्व कप के भारतीय टीम के बाहर होने के बाद एमएस धोनी के संन्यास की अटकले लगाई जा रही थी। धोनी ने दो महीने अपने पैराशूट रेजिमेंट को देने के लिए बीसीसीआई से समय मांगा था। इसी वजह से एमएस धोनी ने हाल में चल रहे वेस्टइंडीज के दौरे पर न जाकर भारतीय सेना में ड्यूटी पर जाने का फैसला लिया। एमएस धोनी ने क्रिकेट से ब्रेक के बाद 30 जुलाई को सेना में अपनी ड्यूटी संभाली थी। वे 15 अगस्त तक अपनी बटालियन के साथ लेह में रहेंगे।

Exit mobile version