Site icon www.4Pillar.news

जिस दिन भारत न्यूजीलैंड खेल रहे थे सेमीफाइनल मैच, उस दिन एमएस धोनी पत्नी साक्षी संग पहुंच गए अपने पैतृक गांव, लोग स्टेडियम में ढूंढते रहे

जिस दिन भारत न्यूजीलैंड खेल रहे थे सेमीफाइनल मैच, उस दिन एमएस धोनी पत्नी साक्षी संग पहुंच गए अपने पैतृक गांव, लोग स्टेडियम में ढूंढते रहे

India vs New Zealand semi-final match के दौरान MS Dhoni को लोग स्टेडियम में ढूंढते रहे। लेकिन उस दिन पूर्व कप्तान अपनी पत्नी Sakshi Dhoni के साथ कहीं और घूम रहे थे।

महेंद्र सिंह धोनी की दुनिया भर में फैन फॉलोविंग बहुत तगड़ी है। बुधवार के दिन जिस समय टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल मैच था, उस दिन फैन अपने चहेते एमएस धोनी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में तलाश रहे थे। लेकिन उस दिन माही मैच देखने नहीं गए और अपनी पत्नी साक्षी धोनी रावत के साथ अपने पैतृक गांव चले गए थे। महेंद्र सिंह धोनी का पैतृक गांव उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिला में स्थित है। उनके पैतृक गांव का नाम लवली है। जहां, वे अपनी पत्नी के साथ दो दशक बाद पहुंचे। अपने पैतृक गांव लवली में पहुंचकर धोनी ने अपने बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और पैर छुए। साक्षी सिंह धोनी ने उस समय के कुछ वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की।

20 साल बाद पहुंचे गांव

क्रिकेट की दुनिया का जाना-माना चेहरा अपने पैतृक गांव लगभग 20 साल बाद दोबारा पहुंचा। इससे पहले माही अपने पैतृक गांव लवली में 12 मई 2003 को गए थे। उस समय उनका भारतीय टीम में चयन नहीं हुआ था। उस समय धोनी अपने जनेऊ के लिए माता-पिता के साथ पहुंचे थे। अब बीस साल बाद माही अपनी पत्नी साक्षी सिंह धोनी के साथ अपने पैतृक गांव पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महेंद्र सिंह धोनी ने गांव में अपने चचेरे भाई चंदन सिंह के घर पर चाय पी और परिवार का हालचाल पूछा।

धोनी भैया दूज मनाने पहुंचे

जिस समय धोनी अपने गांव पहुंचे, उस समय पूरा गांव उनको देखने के लिए उमड़ पड़ा। लोगों ने धोनी के साथ सेल्फी भी। वहीं, इस यात्रा के बारे में बताते हुए क्रिकेटर के परिवार वालों ने बताया कि धोनी भैया दूज मनाने के लिए अपने गांव पहुंचे थे। माही ने गांव के मंदिर में पूजा अर्चना भी की।

पत्नी साक्षी ने शेयर किया वीडियो

साक्षी धोनी ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस यात्रा का वीडियो और फोटो शेयर की है। जिसमें दोनों रंगीन घर के दरवाजे पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में धोनी अपने बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते हुए नजर आ रहे हैं।

Exit mobile version