MS Dhoni Birthday: माही ने सलमान खान और पत्नी साक्षी धोनी संग मनवाया बर्थडे, देखें वीडियो

MS Dhoni Birthday: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आज 43 वर्ष के हो गए हैं। उन्होंने अपना जन्मदिन बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और पत्नी साक्षी धोनी के साथ मनाया। जन्मदिन का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

माही आज 7 जुलाई को 43 वर्ष के हो गए हैं। उन्होंने अपने 43वां जन्मदिन बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के साथ मनाया। इस दौरान साक्षी धोनी ने एमएस धोनी के पैर छुए। महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन का शानदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आपको बता दें, महेंद्र सिंह धोनी शनिवार के दिन राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी के संगीत समारोह में पहुंचे थे। इस समारोह के बाद ही धोनी ने होटल में अपना जन्मदिन मनाया।

धोनी के जन्मदिन का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एमएस धोनी के जन्मदिन का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने अपने पति के पैर छूकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

सलमान खान ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बड़ा प्यारा कैप्शन दिया है। सलमान खान ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर लिखा,” जन्मदिन मुबारक हो कप्तान साहब। ”

एमएस धोनी:द अनटोल्ड स्टोरी रीरिलीज

धोनी के 43वे जन्मदिन पर यह घोषणा की गई कि उनकी बायोपिक एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी जुलाई 2024 में फिर से सिनेमाघरों रिलीज की जाएगी। बता दें, धोनी की बायोपिक में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत, दिशा पटानी और कायरा आडवाणी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को बड़े पर्दे पर खूब पसंद किया गया। एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में माही के संघर्ष के दिनों को दिखाया गया है।

फैंस दे रहे हैं बधाइयां

MS Dhoni Birthday: अभिनेता सलमान खान के अलावा धोनी के फैन भी उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। लोग सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर धोनी को हैप्पी बर्थडे की बधाइयां दे रहे हैं। पंजाब किंग्स ने धोनी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा,” कैप्टन,लीडर,लीजेंड,थाला। हैप्पी बर्थडे धोनी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने माही को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा,” कैप्टन,आइकॉनलीजेंड। भारतीय क्रिकेट को अपने अंदाज में नई परिभाषा देने वाले माही को 43वे जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। “

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version