Site icon 4PILLAR.NEWS

Nafe Singh Rathee Murder Case: गोवा से 2 शूटर गिरफ्तार

Nafe Singh Rathee Murder Case: गोवा से 2 शूटर गिरफ्तार

Nafe Singh Rathee: इनेलो नेता नफे सिंह राठी मर्डर केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, हरियाणा पुलिस और एसटीएफ ने एक साझा अभियान के तहत गोवा से दो शूटर को गिरफ्तार किया है।

इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल, हरियाणा पुलिस और हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने गोवा से दो कातिलों का गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए शूटर्स की पहचना सौरव और आशीष के रूप में हुई है। ये दोनों दिल्ली के नांगलोई के रहने वाले हैं। दोनों पर गैंगस्टर कपिल सांगवान के गैंग से संबंध रखने का संदेह है। बता दें, नफे सिंह की हत्या की जिम्मेदारी कपिल सांगवान ने ली थी। गैंगस्टर कपिल सांगवान ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी।

Nafe Singh Rathee: पुलिस का तलाशी अभियान जारी

पुलिस के अधिकारी के अनुसार, दो और लोगों की तलाश जारी है। जिनके नाम अतुल और नकुल सांगवान हैं। ये दोनों भी गैंगस्टर कपिल सांगवान के गैंग से संबंध रखते हैं।

इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे नफे सिंह राठी

बता दें, 24 फरवरी को अज्ञात हमलावरों ने इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष नफे सिंह राठी की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस गोलीबारी में नफे सिंह राठी के साथ इनेलो का कार्यकर्ता जय किशन भी मारा गया था। यह वारदात दिल्ली के नजदीक बहादुरगढ़ में हुई थी।

हरियाणा पुलिस की एफआईआर के अनुसार, हमलवारों ने राठी के भतीजे को कहा था कि वे उसकी जान बख्स रहें हैं ताकि वह इस वारदात के बारे में अपने घर वालों को बता सके।

कौन है कपिल सांगवान, जिसने ली नफे सिंह राठी मर्डर की जिम्मेदारी

इन लोगों के खिलाफ दर्ज है एफआईआर

नफे सिंह राठी के परिवार की तरफ से पुलिस में दर्ज एफआईआर में, पूर्व विधायक नरेश कौशिक, रमेश राठी, कर्मबीर राठी, राहुल, गौरव राठी, सतीश राठी और कमल को आरोपी बनाया गया है। इस एफआईआर में पांच अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version