Site icon www.4Pillar.news

भारत में पिछले 24 घंटे में COVID 19 के 22775 नए मामले सामने आए, Omicron के 1431 केस दर्ज

देश कोरोनावायरस का संक्रमण एक फिर बढ़ने लगा है। भारत में पिछले 24 घंटे में 22775 नए कोरोना केस दर्ज हुए हैं। कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन के 1431 नए केस दर्ज किए गए हैं। 

देश कोरोनावायरस का संक्रमण एक फिर बढ़ने लगा है। भारत में पिछले 24 घंटे में 22775 नए कोरोना केस दर्ज हुए हैं। कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन के 1431 नए केस दर्ज किए गए हैं।

Coronavirus के ताजा आंकड़े

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की 1 जनवरी 2022 शनिवार सुबह की रिपोर्ट के अनुसार, देश भर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 22775 नए मामले दर्ज हुए हैं। वहीँ कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के 1431 केस दर्ज किए गए हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना को मात देकर ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 8949 है। पिछले 24 घंटे में खतरनाक महामारी कोरोनावायरस के कारण 406 लोगों की जान गई है। देश में इस समय कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 104781 है। जिसके साथ रिकवरी रेट 98.32 फीसदी पर है।

वहीँ देश भर में कोरोना वायरस के कुल आंकड़ों के बारे में बात करें तो इस समय भारत में 3,48,61,579 कुल मामले हैं। जिनमें से 1,04,781 सक्रिय मामले हैं। 3,42,75,312 लोग ठीक हो चुके हैं। जब से देश भर में कोरोना महामारी फैली है तब से लेकर 1 जनवरी 2022 तक 4,81,486 लोगों की इस वायरस के कारण मौत हो चुकी है।

ओमीक्रॉन के आंकड़े

कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। भारत में पिछले 24 घंटे में ओमीक्रॉन के 1431 नए केस दर्ज हुए हैं। महाराष्ट्र में ओमीक्रॉन के सबसे ज्यादा 454 मामले हैं। वहीँ दूसरे नंबर पर देश की राजधानी दिल्ली है। दिल्ली में ओमीक्रॉन कुल मामले 351 हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 488 ओमीक्रॉन ग्रस्त मरीज ठीक हुए हैं। वहीँ ओमीक्रॉन के किस राज्य में कितने मामले हैं ? वे निम्न प्रकार हैं।

राज्यवार आंकड़े

  1. महाराष्ट्र – 454 ओमीक्रॉन मामले
  2. दिल्ली  – 351
  3. तमिलनाडु  – 118
  4. गुजरात – 115
  5. केरल – 109
  6. राजस्थान – 69
  7. तेलंगाना – 62
  8. हरियाणा – 37
  9. कर्नाटक – 34
  10. आंध्र प्रदेश – 17
  11. पश्चिम बंगाल – 17
  12. ओडिशा – 14
  13. मध्य प्रदेश – 9
  14. उत्तर प्रदेश – 8
  15. उत्तराखंड – 4
  16. चंडीगढ़ – 3

बच्चों का टीकाकरण

कोरोना महामारी पर रोकथाम के लिए 15 से 18 वर्ष तक की उम्र के बच्चों के लिए आज एक जनवरी 2022 से टीकाकरण शुरू हो गया है। इस बात की जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने एक ट्वीट कर दी है। डॉ मंडाविया ट्विटर पर लिखा ,” बच्चे सुरक्षित तो देश का भविष्य सुरक्षित ! नववर्ष के अवसर पर आज से 15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों के COVID 19 टीकाकरण हेतु COWIN पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं। मेरा परिजनों से आग्रह है कि पात्र बच्चों के टीकाकरण हेतु उनका रजिस्ट्रेशन करें। “

Exit mobile version