Site icon 4PILLAR

27 वर्षीय महिला ने होटल में किया नाबालिग का रेप, आरोपी गिरफ्तार

27-Year-Old Woman Rapes Minor

27-Year-Old Woman Rapes Minor: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक 27 वर्षीय शादीशुदा महिला ने 16 वर्षीय नाबालिग का होटल में बुलाकर रेप किया। पुलिस ने ख्याति विश्वकर्मा नाम की आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला ने होटल में किया नाबालिग का रेप

घटना का विवरण और आरोपी-पीड़ित : लड़का 16 वर्षीय नाबालिग है। आरोपी 27 वर्षीय शादीशुदा महिला ख्याति विश्वःकर्म है। दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। शुरुआत में सामन्य बातचीत हुई जो धीरे धीरे मुलाकातों में बढ़ गई। महिला ने लड़के का विश्वास जीता और उसे भावनात्मक रूप से प्रभावित कर रेप को अंजाम दिया।

घटना की तारीख और जगह

विस्तार न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 को महिला ने नाबालिग को कवर्धा के भोरमदेव रोड स्थित एक होटल में बुलाया। वहां उसने भावनात्मक दबाव और प्रलोभन देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद महिला ने लड़के को डराया-धमकाया ताकि वह चुप रहे। इससे लड़का मानसिक दबाव में आ गया और तुरंत शिकायत नहीं कर सका।

पीड़ित ने दर्ज कराई 27 वर्षीय महिला के खिलाफ FIR

घटना के दो दिन बाद पीड़ित नाबालिग लड़के को गंभीरता का एहसास हुआ। उसने परिवार को पूरी बात बताई। परिवार के साथ वह सिटी कोतवाली थाने पहुंचा और महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

नाबालिग रेप केस में पुलिस की करवाई

यह मामला दुर्लभ माना जा रहा है। क्योंकि आमतौर पर ऐसे मामले उलटे होते हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तेजी से कार्रवाई की है। यह मामला स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Exit mobile version