Site icon www.4Pillar.news

मां ने अपने ही प्रेमी से कराई अपनी नाबालिग बेटी की शादी, सुहागरात के नाम पर हुआ रेप

महाराष्ट्र के पुणे में एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी की शादी अपने ही प्रेमी से करा दी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग का रेक्सयु किया गया।

महाराष्ट्र के पुणे में एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी की शादी अपने ही प्रेमी से करा दी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग का रेक्सयु किया गया।

कहते हैं प्यार अंधा होता है। लेकिन इतना अंधा भी नहीं होना चाहिए जिसके लिए किसी दूसरे को बलि का बकरा बनाया जाए। हाल ही में महाराष्ट्र के पुणे से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां एक मां ने अपनी नाबालिग बेटी की शादी खुद के प्रेमी से करा दी।

प्रेमी से कराई बेटी की शादी

शादी के बाद महिला के प्रेमी ने 15 वर्षीय लड़की के साथ सुहागरात के नाम पर शारीरिक संबंध बनाए। इस बात का उस समय पता चला जब महिला की बेटी ने आपबीती अपनी सहेली को सुनाई। पीड़िता की दोस्त ने ये बात अपनी जानकार महिला को बताई। जिसके बाद मामला पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी मां और उसके बॉयफ्रेंड को बाल विवाह और रेप के मामले में अरेस्ट कर लिया है।

धमकाकर कराई शादी

दरअसल, एक 36 वर्षीय महिला अपनी 15 साल की बेटी के साथ पुणे के चंदन नगर में रहती थी। उसका पिछले कई महीनों से एक 28 वर्षीय युवक के साथ लव अफेयर चल रहा था। एक दिन उसकी बेटी ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। महिला को लगा कि उसकी बेटी इस बारे में सबको बता देगी। उसने अपनी बेटी को जान से मारने की धमकी देते हुए अपने लवर के साथ शादी करने का दबाव डाला। बेटी के मना करने के बावजूद भी महिला ने दोनों की शादी करवा दी।

शादी के बाद महिला के प्रेमी ने नाबालिग बेटी के साथ कई दिन तक सुहागरात के नाम पर शारीरिक संबंध बनाए। ऐसा कई दिन तक चलता रहा। अपनी मां के डर के कारण उसने यह बात किसी को नहीं बताई। वह घुट-घुटकर जुल्म सहती रही।

आरोपी गिरफ्तार

फिर एक दिन नाबालिग लड़की ने पूरी घटना के बारे में अपनी सहेली को विस्तार से बताया। लड़की सहेली ने इस बात को जानकार महिला को बताया। उस महिला ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू की। पुलिस की तफ्तीश में बाल विवाह होने की पुष्टि हुई। फिर पुलिस ने 15 वर्षीय बच्ची को रेस्क्यू किया और आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया।

Exit mobile version