शादी के आठ साल बाद पत्नी को पता चला कि उसका पति औरत है

Woman:गुजरात के वडोदरा की रहने वाली एक महिला ने अपने पति के बारे में बड़ा खुलासा किया है। महिला जिस पति को आठ साल तक पुरुष समझती रही दरअसल वह एक औरत थी।

वडोदरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शादीशुदा महिला ने अपने पति के बारे में एक हैरतंगेज खुलासा किया है। बबली ( बदला हुआ नाम ) ने अपनी शादी के आठ साल बाद अपने पति के बारे में ऐसा खुलासा किया है जिसको जानकर आप भी चौंक जायेंगे।

Woman: 8 साल बाद खुला राज

अगर किसी औरत (Woman) को एक नहीं, दो नहीं बल्कि आठ साल बाद यह पता चले कि  जिस पति को अपना परमेश्वर मानकर वह शादीशुदा जीवन जी रही है ,वह भी महिला निकले, तो क्या हो सकता है ? ऐसा ही एक मामला गुजरात के वडोदरा से सामने आया है। जहां , एक 40 वर्षीय औरत यह जानकार हैरान रह गई कि जिस पति के साथ वह पिछले आठ साल से शादीशुदा जीवन जी रही है, वह पहले महिला थी। बबली का पति लिंग परिवर्तन का ऑपरेशन करवाकर पुरुष बना था।

मामला वडोदरा का है

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, वडोदरा के गोत्री पुलिस स्टेशन में बबली ने अपने पति विराज वर्धन के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। विराज पहले विजयता थी। महिला ने अपने पति के खिलाफ  अप्राकृतिक संबंध बनाने और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को की गई शिकायत में ससुराल वालों का भी नाम दर्ज कराया है।

महिला ने वडोदरा पुलिस को बताया कि 9 साल पहले उसकी मुलाकात एक मैट्रोमोनियल वेबसाइट के जरिए विराज वर्धन से हुई थी। उसके पहले पति की एक रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। जिसके बाद वह अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ रह रही थी।

2014 में की थी शादी

बबली ने बताया कि उसने साल 2014 में विराज वर्धन के साथ शादी की थी। शादी के बाद दोनों हनीमून मनाने के लिए कश्मीर भी गए थे। रिपोर्ट के अनुसार, शादी कई दिन बाद तक विराज ने अपनी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध नही बनाए थे। सेक्स को लेकर वह अलग अलग बहाने बनाता रहा। जब पत्नी ने अपने पति विराज पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए ज्यादा दबाव डाला तो उसने कहा कि विदेश यात्रा रूस में एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया था। जिसकी वजह से उसके गुप्तांग में चोट लग गई थी और इसी वजह से वह संबंध नहीं बना सकता।

महिला का आरोप

महिला ने बताया कि साल 2020 में विराज ने कहा था कि  वह अपना वजन कम करवाने के लिए एक ऑपरेशन कराने कोलकाता जा रहा है। लेकिन बाद में उसने बताया कि वह पुरुष अंगों को प्रत्यारोपित करवाने के लिए कोलकाता गया था। महिला ने बताया कि वर्धन ने उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए और किसी को इस बारे बताने पर अंजाम बुरा होने की धमकी भी दी थी।

फ़िलहाल इस मामले ने रपट दर्ज कर ली है। आरोपी नई दिल्ली का रहने वाला है और उसे पूछताछ के लिए वडोदरा के गोत्री पुलिस थाने लाया जा रहा है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version