Site icon www.4Pillar.news

50 वर्षीय जापानी महिला को पाकिस्तान के 32 वर्षीय युवक से हुआ प्यार, इस्लाम धर्म कुबूल कर रचाई चौथी शादी 

32 वर्षीय पाकिस्तानी युवक के प्यार में पड़कर जापान की एक 50 वर्षीय महिला अपना देश छोड़ पाकिस्तान आ गई। जापानी महिला ने यहां आकर पहले इस्लाम धर्म कुबूल किया और इसके बाद युवक से शादी की। बताया जा रहा है कि महिला की ये चौथी शादी है। 

32 वर्षीय पाकिस्तानी युवक के प्यार में पड़कर जापान की एक 50 वर्षीय महिला अपना देश छोड़ पाकिस्तान आ गई। जापानी महिला ने यहां आकर पहले इस्लाम धर्म कुबूल किया और इसके बाद युवक से शादी रचाई। बताया जा रहा है कि महिला की ये चौथी शादी है।

वो कहते है ना कि प्यार अंधा होता है, और प्यार में इंसान रंग-रूप, जाती-धर्म, और उम्र कुछ नहीं देखता। ऐसा ही प्यार का एक मामला पाकिस्तान से सामने आया है जहां जापान की एक 50 वर्षीय महिला पाकिस्तान के 32 वर्षीय युवक से शादी रचाने के लिए अपना देश छोड़कर पाकिस्तान आ गई। दोनों सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर मिले, और काफी दिन बातचीत करने के बाद दोनों ने शादी का फैंसला लिया।

इस्लाम धर्म कुबूल कर रचाई शादी

महिला का नाम हयासाका सैका है और उनकी एक बेटी भी है। हयासाका पाकिस्तानी युवक से शादी के लिए देश छोड़कर आ गई। निकाह  से पहले महिला ने इस्लाम धर्म कुबूल किया और तब जाकर दोनों का निकाह हुआ। पाकिस्तानी युवक ने भी महिला की उम्र की परवाह किए बिना उनसे शादी कर ली। इस निकाह में उनके कुछ नजदीकी रिश्तेदार ही शामिल हुए। युवक ने महिला की बेटी को भी अपना लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महिला के ये चौथी शादी है।

पहले भी आ चुके है ऐसे मामले

हालाँकि ये कोई पहला मामला नहीं है कि शादी के लिए किसी ने अपने देश की सरहदे पार की हो। 2018 में भी अमेरिका की एक 41 वर्षीय महिला (हेलेना) 21 वर्षीय पाकिस्तानी युवक( काशिफ) से शादी रचाने के लिए पाकिस्तान आ गई थी। ये दोनों भी ऑनलाइन दोस्त बने और कुछ समय बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। अमेरिकी महिला ने काशिफ से शादी करने से पहले इस्लाम धर्म कुबूल किया था और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में दोनों का निकाह हुआ था।

Exit mobile version