Crime

Haryana News: यमुनानगर में जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत, आनन-फानन में किया गया अंतिम संस्कार

हरियाणा का यमुनानगर जिला के मंडेबरी गांव में जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत हो गई है। एसपी गंगा राम पुनिया ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हरियाणा के मंडेबरी गांव में जहरीली शराब पीने के कारण 6 लोगों की मौत हो गई है। मंडेबरी में 4 लोगों की मौत हुई, उसके नजदीकी गांव पेंजेटों माजरी में दो लोगों की मौत हुई है। जहरीली शराब के कारण एक साथ इतनी मौतें होने के कारण पुरे गांव में हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद प्रशासन और पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस

गांव के लोगों के अनुसार, 6 लोग एक ही दिन में जहरीली शराब पीने के कारण अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं। लोगों को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मौत का कारण जहरीली शराब पीना बताया। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया है। यमुनानगर पुलिस अधीक्षक गंगा राम पुनिया ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस का ब्यान

यमुनानगर पुलिस अधीक्षक गंगा राम पुनिया ने कहा,” कल दोपहर  बाद हमें शराब पीने के कारण एक युवक की मौत की खबर मिली। सुचना मिलने के बाद पुलिस की टीम वहां पहुंची। पुलिस ने डॉक्टरों और मृतकों के परिजनों से बात की। इस मामले में हमने कुछ आरोपियों की पहचान कर ली है और कुछ की गिरफ्तार भी कर लिया गया है। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है। अब तक मिली सुचना के अनुसार, एक शख्स की अस्पताल में मौत हो गई है और दो लोगों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पांच लोगों की संदिग्ध मौत हो चुकी है। इस मामले में हमने कई जगह छापेमारी की। हमें कई अहम सबूत मिले हैं। ”

मृतकों के नाम

गांव वालों बताया कि शराब गांव से ही खरीदी गई थी और शराब पीने के कुछ देर बार लोगों को खून की उल्टियां आनी शुरू हो गई। कुछ लोगों की आंखों की रौशनी भी चली गई।  गांव वालों के अनुसार, जिन छह लोगों की जहरीली शराब पीने के कारण मौत हुई है, उनके नाम रविंदर कुमार, सुरेश कुमार , सुरेंद्र कुमार,  विशाल, सरवन और मेहर चंद हैं। जबकि एक युवक प्रिंस की हालत गंभीर बताई जा रही है।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

Recent Posts

Samsung Galaxy A 80 Mobile भारत में हुआ लांच, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…

10 घंटे ago

कैमरे में कैद हुआ अजीब वीडियो, फेसबुक पर हुआ वायरल

Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…

10 घंटे ago

शिल्पा शेट्टी ने वहीदा रहमान के साथ किया डांस

Waheeda Rehman: बॉलीवुड अभिनेत्री और योगा गर्ल शिल्पा शेट्टी ने अपने जमाने की मशहूर अदकारा…

11 घंटे ago