Site icon www.4Pillar.news

भारतीय सेना के नायब सूबेदार सोमबीर सहित 9 जांबाजों को शौर्य चक्र

भारतीय थल सेना की जाट रेजिमेंट के नायब सूबेदार सोमबीर ने अपनी वीरता का परिचय देते हुए जम्मू कश्मीर में एक विदेशी आतंकी को ढेर किया था। उनकी इस बहादुरी को देखते हुए उन्हें शौर्य चक्र से नवाजा गया है।

हर साल दिए जाते हैं ये अवॉर्ड

भारतीय थल सेना की जाट रेजिमेंट के नायब सूबेदार सोमबीर ने अपनी वीरता का परिचय देते हुए जम्मू कश्मीर में एक विदेशी आतंकी को ढेर किया था। उनकी इस बहादुरी को देखते हुए उन्हें शौर्य चक्र से नवाजा गया है।

गैलंट्री पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। इस बार 9 लोगों को शौर्य चक्र, 28 को विशिष्ट सेवा मेडल, चार सुरक्षाकर्मियों को उत्तम युद्ध सेवा मेडल, 53 सुरक्षाकर्मियों को अति विशिष्ट सेवा मेडल, दो सुरक्षाकर्मियों को युद्ध सेवा मेडल, 123 सुरक्षाकर्मियों को विशिष्ट सेवा मेडल, सुरक्षाकर्मियों को सेना मेडल, दिए गए हैं। इस बार गणतंत्र दिवस के अवसर पर कुल 409 गैलंट्री पुरस्कार दिए गए।

जिनमें से नायब सूबेदार सोमवीर, चलला पिल्ला नरसिम्हा राव, कमल किशोर और अमन कुमार को मरणोपरांत शौर्य चक्र से नवाजा गया है.

भारतीय सेना की जाट रेजिमेंट के नायब सूबेदार सोमबीर ने अपनी वीरता का परिचय देते हुए जम्मू कश्मीर में एक विदेशी आतंकी को ढेर किया था। उनकी बहादुरी को देखते हुए उन्हें शौर्य चक्र से नवाजा गया है। इसके अलावा लेफ्टिनेंट कर्नल ज्योति लामा,मेजर कोंजेंगबाम विजेंद्र सिंह, नायब सूबेदार नरेंद्र सिंह, नायक नरेश कुमार , करम देव ओरांव को भी शौर्य चक्र से नवाजा गया है। इस तरह 9 सैन्य कर्मियों को शौर्य चक्र से नवाजा गया है।

इन गैलंट्री पुरस्कारों का ऐलान गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर किया गया। भारत सरकार हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर बहादुरी के लिए अवॉर्ड प्रदान करती है।

इसके अलावा पद्म पुरस्कारों का वितरण किया गया है। इस साल 7 लोगों को पद्म विभूषण, 16 लोगों को पद्म भूषण और 118 लोगों को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। यह नागरिकता पुरस्कार कला, समाज सेवा, विज्ञान, साहित्य, शिक्षा, खेल और मनोरंजन सहित अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए दिए जाते हैं।

इसके अलावा 54 लोगों को नागरिकता जीवन पुरस्कार , जीवन रक्षक पदक, से सम्मानित की घोषणा की गई है। इनमें से 7 को सर्वोच्च जीवन रक्षा पदक, 8 को उत्तम जीवन रक्षा पदक, और 39 को जीवन रक्षा पदक से नवाजा गया। इनमें से पांच व्यक्तियों को यह पुरस्कार मरणोपरांत दिया जा रहा है। यह पुरस्कार किसी व्यक्ति के संकट में पड़े जीवन को बचाने और उसकी मदद करने के लिए सराहनीय कार्य के लिए दिए जाते हैं।

Exit mobile version