4pillar.news

Sheeshe Wali Chunni: पंजाबी कुड़ी से हरियाणवी छोरी बन Shehnaaz Gill ने काटा गदर, Honey Singh के साथ ‘शीशे वाली चुन्नी’ गाने में किया जबरदस्त डांस 

जनवरी 12, 2025 | by pillar

Shehnaaz Gill and Honey Singh Sheeshe Wali Chunni Music Video tranding on youtube

Sheeshe Wali Chunni Music Video: Shehnaaz Gill और Honey Singh का म्यूजिक वीडियो ‘शीशे वाली चुन्नी’ रिलीज हो चूका है। इस गाने में…

मशहूर सिंगर व रैपर हनी सिंह (Honey Singh) अपने जबरदस्त गानों की वजह से फैंस के बीच चर्चा में बने रहते है। उनके गानों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते है। वहीं कुछ दिनों पहले उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने नए म्यूजिक वीडियो शीशे वाली चुन्नी (Sheeshe Wali Chunni) के बारे जानकारी दी थी। वहीं आज उनका ये गाना रिलीज हो चूका है। इस गाने में उनके साथ मशहूर अभिनेत्री शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) नजर आ रही है।

Honey Singh और Shehnaaz Gill का Sheeshe Wali Chunni सॉन्ग

दरअसल कुछ समय पहले टीसीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर हनी सिंह और शहनाज का गाना शीशे वाली चुन्नी रिलीज (Sheeshe Wali Chunni Music Video) हुआ है। इस गाने में शहनाज पंजाबी कुड़ी से हरियाणवी छोरी बनी नजर आ रही है। बता दे कि ये एक हरियाणवी गाना है, जिसमें हनी को हरियाणवी भाषा में रैप करते हुए देखा जा सकता है।

वीडियो की शुरुवात हनी सिंह की एंट्री से होती है, जहां कुछ लोग उनके सफेद बाल देखकर उन्हें बूढ़ा कहते है। वहीं तभी शहनाज गिल भी हरियाणवी में उन्हें कहती है- ‘ए ताऊ साइड मा होले।’ तभी हनी उन्हें अपने रैप से जवाब देते है। इस वीडियो में हनी और शहनाज की केमस्ट्री भी लोगों का खूब दिल जीत रही है। वहीं एक्ट्रेस के डांस स्टेप्स भी काफी जबरदस्त है।

यहां देखिए Shehnaaz Gill और Honey Singh का म्यूजिक वीडियो

बता दे कि इस गाने को Honey Singh और Girik Aman ने गाया है और Khaab KD Desirock और Leo Grewal ने इस गाने के लिरिक्स लिखे है। वहीं इस गाने में सना और हनी के अलावा गिरिक अमन और तनु रावत की जोड़ी को भी देखा जा सकता है।

Shehnaaz Gill और Honey Singh का Sheeshe Wali Chunni म्यूजिक वीडियो यूट्यब पर कर रहा ट्रैंड

बता दे कि शहनाज और हनी सिंह का ‘शीशे वाली चुन्नी’ गाना कुछ घंटों पहले ही रिलीज हुआ है। वहीं रिलीज के कुछ समय में ही इस गाने को 5.4 मिलियन व्यूज मिल चुके है और ये आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रह है।

RELATED POSTS

View all

view all