Priyanka Chopra Brother Wedding

Priyanka Chopra Brother Wedding: जयमाला से लेकर फेरों तक… प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी की झलक 

Priyanka Chopra Brother Wedding: प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा नीलम उपाध्याय संग शादी के बंधन में बंध गए है। हाल ही में प्रियंका ने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अपने भाई की शादी की झलक दिखाई है।

आखिरकार वो घड़ी आ ही गई है जब प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा (Priyanka Chopra Brother Wedding) शादी के बंधन में बंध गए है। दरअसल बीते दिन सिद्धार्थ ने एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय संग सात फेरे लिए। इस शादी में उनकी फैमिली और कुछ करीबी रिश्तेदार शामिल हुए। वहीं दूल्हे की बहन और ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा भी अपने सिंगर पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी के साथ इस विवाह में शिरकत की। सोशल मीडिया पर उनकी कंई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें उन्हें दूल्हे की बड़ी बहन का फर्ज बखूबी निभाते हुए देखा जा सकता है।

Priyanka Chopra Brother Wedding

दरअसल कुछ समय पहले ही प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने से कुछ तस्वीरें शेयर की है। बता दे कि देसी गर्ल ने इस खास अवसर के लिए ब्लू कलर का लहंगा चुना था। वहीं निक जोनास वाइट पैंट-कोट और सिर पर पगड़ी पहने नजर आए।

priyanka chopra shows glimpse of brother siddharth chopra wedding 2

दूल्हा-दुल्हन के लुक की बात नीलम उपाध्याय ने अपनी शादी  के लिए रेड एंड गोल्डन कलर का हेवी लहंगा चुना था। वहीं सिद्धार्थ चोपड़ा शेरवानी और पारंपरिक पगड़ी पहने दिखे। पहली स्लाइड में दोनों एक दूसरे को जयमाला पहनाते नजर आ रहे है।

priyanka chopra shows glimpse of brother siddharth chopra wedding 1

बता दे कि प्रियंका अपने छोटे भाई सिद्धार्थ का हाथ थामे उन्हें मंडप तक लेकर पहुंची थी। वहीं इसके बाद वे अपनी भाभी नीलम की नजर उतारते दिखी।

priyanka chopra shows glimpse of brother siddharth chopra wedding

अपने भाई की शादी में देसी गर्ल ने गठबंधन की रश्म भी बखूबी निभाई। सामने आए वीडियो में उन्हें कसकर गठबंधन करते देखा जा सकता है। इस शादी में PeeCee ने जमकर डांस भी किया। एक्ट्रेस इस दौरान अपनी फैमिली के साथ खूब थिरकते दिखी। प्रियंका के साथ-साथ निक जोनास भी शादी में खूब एन्जॉय करते दिखे। भारतीय न होते हुए भी वे इस शादी में कंई रस्में काफी अच्छे तरीके से निभाते नजर आए।

 

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top