Kantara Chapter 1: कहानी, स्टार कास्ट, बजट और रिलीज डेट

Kantara Chapter 1: फिल्म निर्माता, निर्देशक और अभिनेता ऋषभ शेट्टी की कांतारा: चैप्टर 1 कन्नड़ फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। आइये जानते हैं कांतारा की कहानी, बजट, स्टार कास्ट समेत विस्तृत जानकारी।

Kantara: Chapter 1

2022 में रिलीज हुई कांतारा का प्रीक्वल Kantara Chapter 1 जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है। फिल्म का टीजर ऋषभ शेट्टी के जन्मदिन पर 7 जुलाई को रिलीज हुआ है। कांतारा की रिलीज डेट भी सामने आ गई है।

कांतारा: चैप्टर 1 फिल्म की कहानी

Kantara: Chapter 1 की कहानी 4वीं से लेकर 6वीं शताब्दी के बीच कदंब वंश के शासन काल के दौरान सेट की गई है। यह फिल्म भूत कोला परंपरा की उत्पत्ति और पंजुराली दैव जैसे देवताओं के मिथकों पर आधारित है।

कहानी में प्राचीन जनजातीय संघर्ष और प्रकृति बनाम मानव में टकराव जैसे थीम्स को दर्शाया गया है। फिल्म में ऋषभ शेट्टी नागा साधु की भूमिका में नजर आएंगे। जो अलौकिक शक्तियों से संपन्न हैं। वे एक रहस्य्मयी और शक्तिशली किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। जो फिल्म की कहानी की एक पौराणिक और रोमांचक आयाम देगा।

कांतारा: चैप्टर 1 का टीजर

टीजर में ऋषभ शेट्टी को खून से सना हुआ, हाथ में कुल्हाड़ी और त्रिशूल लिए हुए चाँद की तरफ देखते हुए दिखाया गया है। टीजर के अनुसार, फिल्म में प्राचीन इतिहास और आध्यात्मिकता का मिश्रण होगा।

कांतारा: चैप्टर 1 का बजट

इस फिल्म का बजट 125 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। जबकि कांतारा का बजट 16 करोड़ रुपए था। इस बड़े बजट का उपयोग VFX आदि पर हुआ है। कलाकारों की फीस भी ज्यादा की गई है।

कांतारा: चैप्टर 1 फिल्म के निर्माता निर्देशक

फिल्म का निर्माण होमब्ले फिल्म्स के बैनर तले, विजय किरागांदर और चालुवे गौड़ा द्वारा किया गया। फिल्म में निर्माता, निर्देशक खुद ऋषभ शेट्टी हैं।

स्टार कास्ट 

ऋषभ शेट्टी इस फिल्म में नागा साधु की मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। उनके अलावा जयराम अहम रोल में नजर आएंगे। अन्य कलाकार: सप्तमी गौड़ा, श्रीराम रेड्डी पोलासने, आच्युत कुमार, मानसी सुधीर, शाइन शेट्टी और अक्षय पुंसे।

ये भी पढ़ें: Gangubai Kathiyavadi: आलिया भट्ट की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का ट्रेलर

कब रिलीज होगी कांतारा: चैप्टर 1 फिल्म  ?

कांतारा: चैप्टर 1 फिल्म इसी वर्ष गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top