हार्दिक पांड्या और महिका शर्मा एयरपोर्ट पर एक साथ नजर आए, रिलेशनशिप पर लगी मुहर

Hardik Pandya Mahieka Sharma को आज सुबह मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर साथ देखा गया। जिससे दोनों के रिलेशनशिप की खबर पर पक्की मुहर लग गई है।

Hardik Pandya Mahieka Sharma का रिलेशनशिप हुआ कन्फर्म

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और मॉडल-अभिनेत्री महिका शर्मा को आज 10 अक्टूबर को करवाचौथ के अवसर पर मुंबई के छात्रपति शिवजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया। दोनों विदेश यात्रा के लिए निकले हैं। इसके साथ यह दोनों का पहला पब्लिकअपीयरेंस है , जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल भियानी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में दोनों को एक साथ देखा जा सकता है।

Hardik Pandya Mahieka Sharma का वीडियो वायरल

वायरल हो रहे वीडियो में हार्दिक पांड्या अपनी अनुकूलित Yellow Lamborghini Urus SE Car से उतरते हुए नजर आ रहे हैं। उसके कुछ सेकंड बाद माहिएका शर्मा भी कार से बाहर नजर आई। एयरपोर्ट पर पहुंचते ही पैपराजी के कैमरों ने दोनों को कैच कर लिया। Hardik Pandya ने Mahieka Sharma को कैमरों से बचाने की कोशिश की। महिका को आगे चलने दिया और खुद कैमरे से बचते नजर आए।

Hardik Pandya Mahieka Sharma ब्लैक ऑउटफिट में नजर आए

हार्दिक पांड्या और महिका शर्मा CST एयरपोर्ट पर ब्लैकऑउटफिट में नजर आए। Hardik Pandya ने ब्लैक हुडी पहनी हुई थी और काला चश्मा लगाया हुआ था जबकि Mahieka Sharma ब्लैक जैकेट और जींस में नजर आई। यह साइटिंग दोनों के विदेश में छुट्टियों पर जाने की पुष्टि करती है। हालांकि, डेस्टिनेशन की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया कि दोनों थाईलैंड या स्विट्जरलैंड जा रहे हैं।

Hardik Pandya Mahieka Sharma के रिलेशनशिप की शुरुआत कब हुई ?

यह खबर अचानक नहीं आई। सितंबर 2025 में हार्दिक और महिका (Hardik Pandya Mahieka Sharma) ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो किया था। इस खबर से दोनों के रिलेशनशिप रूमर्स की शुरुआत हुई थी। कुछ इंस्टाग्राम फोटोज में भी दोनों एक साथ नजर आए। सितंबर में ही महिका की सेल्फी के बैकग्राउंड में एक मेल फिगर नजर आया था। जिसे फैंस ने हार्दिक माना था।

सेल्फी पोस्ट में हार्दिक की जर्सी का नंबर 33 दिखाई दिया था। जिसने अफवाहों को और हवा दी। इससे पहले हार्दिक का नाम जैस्मिन वालिया के साथ जुड़ा था लेकिन यह रिलेशनशिप कन्फर्म नहीं हुआ।

हार्दिक नताशा का तलाक

हार्दिक पांड्या ने 2024 में अपनी पत्नी नताशा स्तानकोविक से तलाक ले लिया था। दोनों ने ये तलाक आपसी सहमति से लिया था। हार्दिक और नताशा का एक बेटा भी है। जिसका नाम अगस्त्य है। तलाक के बाद हार्दिक सिंगल बताए जा रहे थे लेकिन आज उनका महिका के साथ स्पॉट होना रिलेशनशिप कन्फर्म कर रहा है। हालांकि दोनों ने अभी तक कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है।

कौन है महिका शर्मा ?

Mahieka Sharma दिल्ली में पली बढ़ी हुईं। 24 वर्षीय महिका शर्मा अभिनेत्री और मॉडल हैं। उन्होंने कुछ टीवी शो और वेब सीरीज में काम किया है। वे सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। उनकी इंस्टाग्राम फॉलोवर्स लिस्ट में हार्दिक का नाम भी जुड़ गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, महिका शर्मा फैशन और एक्टिंग की दुनिया में एंट्री ले रही हैं। हार्दिक और महिका की उम्र में 8 साल का गैप है। महिका 24 की हैं तो हार्दिक 32 वर्ष के हैं।

बहरहाल , मुंबई एयरपोर्ट पर Hardik Pandya Mahieka Sharma के एक साथ नजर आने से दोनों के रिलेशनशिप की पुष्टि होती नजरआ रही है। हार्दिक पांड्या के फैंस के लिए अच्छी खबर है। वहीँ कुछ फैन महिका शर्मा को पांड्या संग देखकर खुश नजर आ रहे हैं और वीडियो को अलग अलग कैप्शन के साथ शेयर कर रहे हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top