विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दूसरी बार बने पेरेंट्स, बेटे का नाम रखा अकाय

Virat Kohli and Anushka Sharma news: क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। अनुष्का शर्मा ने बेबी बॉय को जन्म दिया है कपल ने अपने बेटे का नाम अकाय रखा है। इस बात की जानकारी विरूष्का ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दूसरी बार पेरेंट्स बन गए हैं। अभिनेति ने बेटे को जन्म दिया है। दोनों ने प्रेग्नेन्सी को छुपा कर रखा था। हालांकि, कुछ दिन पहले साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल के जरिए अनुष्का शर्मा के प्रेग्नेंट होने की जानकारी थी लेकिन बाद में उन्होंने अपना ब्यान बदल दिया था। दूसरी तरफ अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की तरफ से कोई आधिकारिक ब्यान नहीं दिया गया था। अब अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बेटा पैदा होने की खुशखबरी दी है। गुड न्यूज़ मिलने के बाद विरूष्का को फैंस से लेकर सेलेब्रिटीज तक बधाइयां दे रहे हैं।

विरूष्का बने पेरेंट्स

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बेटा पैदा होने की खुशखबरी दी है। विराट और अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर लिखा,” हम बेहद प्यार के साथ ये खुशखबरी दे रहे हैं कि 15 फरवरी को हमारे घर बेटे और वामिका के छोटे भाई का जन्म हुआ है। हम आपके आशीर्वाद और शुभकामनाओं की अपेक्षा करते हैं। इस समय हम आपसे प्राइवेसी रखने का आग्रह करते हैं। ”

पेरेंट्स बनने पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को खूब बधाइयां मिल रही हैं। रणवीर सिंह, हुमा कुरैशी, मोनी राय और रकुल प्रीत सिंह सहित बड़े सेलेब्रिटीज उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैच

कुछ दिन पहले विराट कोहली निजी कारणों के चलते इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से बाहर हो गए थे। इसी बीच खबरें आने लगी थी कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा माता-पिता बनने वाले हैं.यह भी कहा गया था कि अनुष्का शर्मा के बच्चे की डिलीवरी इंग्लैंड में होगी। हालांकि, अब तक यह पता नहीं चल पाया कि अनुष्का शर्मा ने बेटे को भारत या इंग्लैंड में जन्म दिया है।

अकाय का मतलब क्या है ?

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बेटे का नाम अकाय रखा गया है। यह एक तुर्की शब्द है। तुर्की भाषा में अकाय का मतलब चमकत हुआ चांद है। वहीं, हिंदी भाषा में अकाय का मतलब शरीर विहीन है। फिलीपींस की भाषा में ‘मार्गदर्शन’ है। वहीं, विराट का मतलब विशाल होता है। अनुष्का दुर्गा देवी का नाम। वामिका का मतलब भगवान शिव और माता पार्वती का स्वरूप है।

विरूष्का की शादी

बता दें, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी रचाई थी। इस शादी में विरूष्का के नजदीकी दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए थे। शादी के तीन साल बाद यानि 2021 में अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया था। जिसका नाम वामिका रखा गया।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8987 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री